
arjun kapoor
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) ने 60 हजार दिहाड़ी मजदूर की मदद करने का एलान किया है। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में हर कोई अपने स्तर से साथ दे रहा है। लॉकडाउन की वजह से सबसे बुरी मार दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी है, जिनकी आमदनी पूरी तरह बंद हो गई है। इनकी मदद के लिए अर्जुन कपूर भी अब आगे आ गए हैं। अर्जुन 60 हजार दिहाड़ी मजदूर की मदद करने जा रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
अर्जुन ने कहा, 'देश में एक वर्ग ऐसा है, जिसकी आमदनी पर इस संकट की वजह से बहुत बुरा असर पड़ा है। वो अपने परिवार को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। इनमें आपके फेवरिट चाट वाले भैया, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, कुली, धोबी, रिक्शा चलाने वाले लोग हैं। लॉकडाउन की वजह से वो बाहर जाकर आजीविका नहीं कमा सकते। फैन काइंड, गिव इंडिया और मैं, ऐसे परेशान दिहाड़ी मजदूरों के लिए नकद रुपए देकर मदद कर रहा हूं।'
गिव इंडिया ने देशभर में ऐसे 60 हजार परिवार चिह्नित किए हैं, जिन्हें मदद की बेहद जरूरत है। इंस्टाग्राम पोस्ट में अर्जुन ने एक लिंक शेयर किया है, जिस पर जाकर डोनेट करना है। यह सारा पैसा जरूरतमंदों की मदद के लिए जाएगा।
Published on:
09 Apr 2020 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
