
नई दिल्ली। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लव अफेयर के बारे में सभी को पता है। इन दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है।अभी हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने स्वीकार किया था।तभी से इन दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर है। अब पहली बार अर्जुन कपूर ने मलाइका से शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, एक इंटरव्यू में अर्जुन ने मलाइका से शादी बारें में खुल कर बात की। अर्जुन ने कहा, ‘अभी तक हम दोनें ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन शादी के बारे में फैसला लेते ही हम इस बारे में जरूर बताएंगे।अभी हम शादी के बार में नहीं सोच रहें हैं।छिप कर शादी करने के सवाल पर उन्होंने कहा, मेरी फैमिली मुझे छिप कर शादी करने की इजाजत नहीं देगी। हमारे परिवार में होने वाली शादी के तरीकों को सभी ने देखा है, यह मेट गाला की तरह होती है और हम भी वैसे ही करेंगे।
उम्र के अंतर को लेकर ट्रोल हुए थे दोनों
बता दें इन दोनों के रिश्ते की बात सामने आने के बाद इनके उम्र के अंतर को लेकर बहुत ट्रोल किया गया था। उम्र को लेकर दोनों पर कमेंट्स किए जाते हैं। जिसको लेकर अर्जुन ने खुल कर बोला था। अर्जुन ने कहा था कि, ये सब मेरे लिए मायने नहीं रखता। मैं इस बारे में बोलना भी नहीं चाहूंगा और न ही इसे महत्व दूंगा। यह मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता, इसलिए मैं किसी भी चीज को जस्टिफाई नहीं करना चाहता।मुझे इस तरह की ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
सुपरफ्लॉप हो गई थी इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड
अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ महीने पहले ही इनकी फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी और अलादीन रिलीज हुई थी। जिसके चलते फिल्म सुपरफ्लॉप हो गई थी।
Published on:
20 Sept 2019 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
