4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा जल्द करेंगे अनाउंसमेंट

अर्जुन कपूर, रकुल और भूमि एक ही फिल्म में

less than 1 minute read
Google source verification
अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा जल्द करेंगे अनाउंसमेंट

अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा जल्द करेंगे अनाउंसमेंट

अर्जुन कपूर ने हाल ही एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी अनटाइटल फिल्म के सेट से अपने को-स्टार्स रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ, एक तस्वीर शेयर की है। द लेडी किलर में भूमि के साथ पहले ही स्क्रीन शेयर कर चुके अर्जुन इस फिल्म में भूमि के साथ दूसरी बार और रकुल के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।


चर्चा है कि यह नया प्रोजेक्ट कल्ट क्लासिक मेरी पत्नी का रीमेक है। हालांकि, पोस्ट में अर्जुन ने स्पष्ट किया है कि इस फिल्म का अभी तक कोई टाइटल नहीं रखा गया है। अर्जुन हाल ही, दुबई में हुए फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड में पहुंचे थे।


अपनी हालिया पोस्ट में अर्जुन ने बताया कि इस फिल्म के आधे से अधिक शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही टाइटल् की घोषणा की जाएगी। इस अनटाइटल्ड वेंचर को रकुल के बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, रकुल की अपकमिंग छतरीवाली भी जल्द रिलीज होगी। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पिक्चर आधी से ज्यादा डन है. डायरेक्टर साब भी बहुत मजेदार है. हमारी जोड़ियां तन तना तन है. टाइटल को लेकर भी जल्द खुलासा करेंगे. हमारे प्रोड्यूसर नंबर 1 है’.

अर्जुन ने रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी शेयर की है. इस फोटो में तीनों ही एक्टर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में जहां रकुल ने पाउट बनाया है, वहीं अर्जुन और भूमि ने अपनी उंगलियों से विक्ट्री का साइन शो किया है

Story Loader