13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

 अरशद बन गए निर्देशक, क्या अभिनय को कहेंगे अलविदा?

बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर अरशद वारसी अब निर्देशक बन गये हैं । जी हां अभी तक हमने अरशद को फिल्मों में अभिनय करते देखा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

aishwarya awasthi

•

Updated: 28 Jun 2015, 4:51 PM IST

बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर अरशद वारसी अब निर्देशक बन गये हैं । जी हां अभी तक हमने अरशद को फिल्मों में अभिनय करते देखा है लेकिन अब वह अभिनय करवाएंगे।

दरअसल सनी देओल की इच्छा पूरी करने के लिए अरशद वारसी फिल्म निर्देशक बन गए हैं।

अरशद वारसी ने सनी देओल के साथ फिल्म भैय्याजी सुपरहिट में काम किया है ।फिल्म में सनी एक डॉन के रोल में हैं और अपने आपको बड़े परदे पर देखने की ख्वाहिश पाले हुए हैं।

उनकी यह इच्छा पूरी करने के लिए अरशद वारसी फिल्म निर्देशक बन जाते हैं।

सनी देओल, अरशरद वारसी और प्रीति जिंटा अभिनीत यह फिल्म वर्षों से अटकी पड़ी है। कुछ कारणों से शूटिंग रूक गई है।अब यह फिल्म फिर से ट्रेक पर लौटी है और जुलाई से शूटिंग शुरु होगी। अगले वर्ष इस फिल्म को रिलीज किया जायेगा ।फिल्म के निर्देशक नीरज पाठक है जो सनी को लेकर राइट या रांग बना चुके हैं।