14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाभी जी घर पर.. का ये मशहूर एक्टर हुआ पाई-पाई का मोहताज, बोला- इससे बेहतर तो मरना है

Ishwar Thakur : 'भाभी जी घर पर हैं' फेम ईश्वर ठाकुर (Ishwar Thakur) ने हाल ही में चौकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें कोरोना के बाद से काम नहीं मिल रहा। इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। यहां तक कि उनके पास इलाज कराने के पैसे भी नहीं बचे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Dec 29, 2022

bhabi_ji_ghar_par_hain_fame_ishwar_thakur.png

Ishwar Thakur : टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabhi ji Ghar par Hain) ने बहुत लोगों को पहचान दिलाई है। इसी शो से मशहूर हुए एक्टर ईश्वर ठाकुर (Ishwar Thakur) ने शो में अनीता की दोस्त के पति अनुराग का किरदार निभाया था। शो में उनके बिना कुछ बोले सिर्फ आंखें ब्लिंक करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद था। हालांकि पिछले लंबे समय से ईश्वर ठाकुर ने शो से दूरी बना ली है। इस बीच एक्टर ने अपनी आर्थिक तंगी और बीमारी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद से ही उन्हें काम नहीं मिल रहा है। जिस वजह से घर चला पाना भी अब मुश्किल हो गया है।

हाल ही में भाभी जी फेम ईश्वर ठाकुर (Ishwar Thakur) ने एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में अपनी आर्थिक स्थिति पर बात की। उन्होंने खुलासा कि देश में कोरोना महामारी आने के बाद से उन्हें काम मिलना बंद हो गया है। जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति हर दिन बिगड़ती जा रही है। एक्टर ने बताया कि उन्हें किडनी की बीमारी है। जिसके चलते उनके पैरों में सूजन आ गई है। इतना ही नहीं वह यूरिन भी होल्ड नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उनके पास अब डायपर खरीदने तक के पैसे नहीं बचे हैं।

यह भी पढ़े - राहुल गांधी से तुलना होने पर उर्फी जावेद का फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस ने BJP कार्यकर्ता की लगाई लताड़

ईश्वर ठाकुर ने आगे बताया कि उनकी इतनी भी हालत नहीं है कि वह किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकें। एक्टर ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट लिया था लेकिन अब उनके पास इलाज कराने तक के पैसे भी नहीं बचे हैं। अपनी हालत के बारे में बात करते हुए ईश्वर ने कहा, 'अब तो मुझे मौत भी इससे ज्यादा बेहतर लगती है, लेकिन मैं अपनी मां और भाई को ऐसी हालत में अकेला नहीं छोड़ सकता हूं। इसी मैं हर दिन खुद से लड़ रहा हूं।'

ईश्वर ठाकुर ने आगे बताया कि उन्होंने अब तक कई शोज के लिए ऑडिशन दिए हैं लेकिन उन्हें हर जगह रिजेक्शन ही मिलता है। उनकी हालत को देखते हुए कोई भी प्रोड्यूसर उन्हें काम नहीं दे रहा है। गौरतलब है कि भाभी जी से फेमस हुए ईश्वर ठाकुर (Ishwar Thakur Serials) ने 'मे आई कम इन मैडम' और 'FIR' जैसे कई शोज में काम किया है।

यह भी पढ़े - टाइगर श्रॉफ ने फ्लॉन्ट किए परफेक्ट बाइसेप्स, फैंस बोले- तुम बॉडी बनाते रह गए और वो उसको ...