30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भक्षक ट्रेलर: भूमि पेडनेकर ने किया ‘भक्षकों’ को बेनकाब, रियल स्टोरी, क्या बच्चियों को मिलेगा न्याय?

Bhakshak Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और संजय मिश्रा की अपकमिंग फिल्म भक्षक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सच्ची घटना पर आधारित इस मूवी में भूमि एक पत्रकार का रोल निभा रही हैं.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Krishna Pandey

•

Updated: 31 Jan 2024, 1:36 PM IST

bhakshak_trailer.jpg

Bhakshak Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और संजय मिश्रा की अपकमिंग फिल्म भक्षक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके टीजर को देखने के बाद से ही दर्शक इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। इसके ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक बालिका गृह में बच्चियों के साथ दुष्कर्म होता है।
जर्नलिस्ट बनी हैं भूमि पेडनेकर
जैसे ही जर्नलिस्ट बनी भूमि पेडनेकर को इस बात का पता चलता है वो तुरंत इन बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए हाथ-पैर मारने लगती हैं। मगर इसमें भी राजनेताओं का हाथ होने के चलते उन्हें न्याय दिलाने में काफी दिक्कतें आती हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
उनको रिपोर्टिंग नहीं करने दी जाती है, जान से मारने की कोशिश की जाती है। मगर भूमि भी इन भक्षकों का सामना डटकर करती दिखती हैं। क्या भूमि पेडनेकर और संजय मिश्रा मिलकर इऩ्हें न्याय दिला पाएंगे, ये तो आने वाली 9 फरवरी को ही पता चलेगा।

इस फिल्म को पुलकित ने डायरेक्ट किया है। इसमें भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, साई तमहानकर जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: तृप्ति डिमरी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो संग लिखी दिल की बात