16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ को धूल चटाने आया उस्ताद भगत सिंह, ट्रेलर देख सोशल मीडिया पर मची हलचल

Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: फिल्म 'धुरंधर 2' को धूल चटाने के लिए उस्ताद भगत सिंह अपने धमाकेदार अंदाज में एंट्री मारी हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका नया ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां उनके अदाकारी और जबरदस्त एक्शन सीन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

2 min read
Google source verification
'धुरंधर 2' को धूल चटाने आया उस्ताद भगत सिंह, ट्रेलर देख सोशल मीडिया पर मची हलचल

'धुरंधर 2' VS उस्ताद भगत सिंह (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: साउथ फिल्म के सुपरस्टार पवन कल्याण की नई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ये फिल्म थिएटर में 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। बता दें, इसी दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' भी रिलीज होगी। इससे पहले से ही दोनों फिल्मों की रिलीज डेट ने दर्शकों में काफी उत्साह ला दिया है।

गन हाथ में लिए और दमदार डायलॉग देते हुए

फिल्म के ट्रेलर में पवन कल्याण को गन हाथ में लिए और दमदार डायलॉग देते हुए देखा जा सकता है और पूरी फिल्म में एक्शन की भरमार दिखाई गई है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। साथ ही, पवन कल्याण के एक्टिंग और एक्शन सीन्स को देखकर उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्ट भी किया है।

इतना ही नहीं, ट्रेलर में एक ऐसा सीन भी है, जिसे देखकर कुछ फैंस ने इसे पुरानी फिल्म 'ओजी' से जोड़कर मेकर्स का मजाक भी खूब उड़ाया। इस सीन में पवन कल्याण ब्लैक आउटफिट और बेल्ट पहने दिख रहे हैं, जिसने फैंस को 'ओजी' की याद दिला दी। ऐसे में मेकर्स को ट्रोल भी किया गया है।

फिल्म 'थेरी' की है ये रीमेक

फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। ये फिल्म 2016 की सुपरहिट तमिल फिल्म 'थेरी' की रीमेक है, जिसे एटली ने निर्देशित किया था। 'थेरी' को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब प्यार मिला था और ये बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब रही थी। फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण के साथ श्रीलीला लीड रोल में हैं। बता दें, फिल्म में के.एस. रविकुमार, आशुतोष राणा, नवाब शाह, प्रथिबन, राशि, अविनाश, गौतमी और नागा महेश भी दिखेंगे।

बता दें, फिल्म में पवन कल्याण एक सख्त और बहादुर पुलिस अधिकारी के रोल में दिखेंगे और 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के साथ टकराव के कारण ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी पेशकश करती है, ये देखना मजेदार होगा।