6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहनाज गिल और उनके पिता को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल और उनके पिता को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने शहनाज के पिता से लाखों रुपये की मांग भी की।  

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Mar 10, 2024

shehaaz gill got threaten call from pakistan

शहनाज गिल को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

बिग बॉस (Bigg Boss) फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस अपने क्यूट अंदाज से लोगों को अपना दिवाना बना लेती है। अब एक्ट्रेस एक बार फिर से सुर्खियों में है। एक्ट्रेस के पिता को संतोख सिंह सुख प्रधान को धमकी भरा कॉल आया था। इस कॉल के बाद से एक्ट्रेस के घर का माहौल तनावपूर्ण है। इस खबर के बाद से शहनाज के फैंस भी काफी परेशान हैं।

शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख प्रधान (Santokh Singh Sukh) को पाकिस्तान (Pakistan) से धमकी मिली और उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। कॉलर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शहनाज गिल के पिता को जिस नंबर से धमकी दी गई, वह विदेशी है। इस धमकी भरे कॉल का शहनाज के पिता ने वीडियो भी बनाया है, जिसमें कॉल करने वाला खुद को पाकिस्तान से बता रहा है। कॉलर ने कहा कि वह पाकिस्तान से कॉल कर रहा है। उसने ये भी कहा कि आपकी लड़की (शहनाज गिल) ने बहुत सारा पैसा कमाया है, जिसके लिए 50 लाख रुपये का इंतजाम करो, नहीं तो हम पहले तुम्हारी लड़की को मार देंगे और फिर तुम्हें मार देंगे।