
Bipasha Basu and Karan Singh Grover share her baby girl devi first photo
Bispaha Basu Baby Girl : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor) के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने भी अपनी बेटी की पहली झलक (Bipasha Basu-Karan Singh Grover Daughter) को फैंस के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी 'देवी' (Bipasha Basu Daughter) की तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि बिपाशा ने 12 नवंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। उसके बाद से ही फैंस उनकी बेबी गर्ल की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। ऐसे में बिपाशा ने फैंस की ये इच्छा पूरी कर दी है।
बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी देवी की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बिपाशा के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। दोनों बेटी को गोद में लिए विंडो के पास खड़े होकर पोज दे रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि करण ने बेटी को हाथ में पकड़ रखा है। जबकि बिपाशा बेबी गर्ल को स्माइल करते हुए प्यार से निहारते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी नन्ही परी का चेहरा नहीं दिखाया। लेकिन इस तस्वीर से साफ पता चल रहा है बेटी के जन्म के बाद उनकी लाइफ खुशियों से भर गई है।
बेबी गर्ल की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने स्वीटनेस का सीक्रेट भी फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, स्वीट बेबी एंजल को बनाने की रेसिपी है...👼🧿
- तुम्हारा क्वटर कप
- मेरा क्वटर कप
- हाफ कप मां की दुआएं
- जादू की थोड़ी सी टॉपिंग
- इंद्रधनुष की 3 बूंदे, एंजल डस्ट, यूनिकॉर्न वाले स्पार्कल और सभी दिव्य...
- स्वादनुसार क्यूटनेस और Yumminess❤️
Updated on:
26 Nov 2022 10:25 am
Published on:
26 Nov 2022 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
