30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार महीने की बेटी को घर छोड़ पति संग वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने निकलीं बिपाशा बसु, अब हो रहा गिल्ट

Bipasha Basu Daughter : बिपाशा बसु हाल ही में वेलेंटाइन डे के मौके पर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ डिनर डेट पर निकलीं। इस दौरान दोनों ने पैपराजी से बातचीत की। जहां एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी बेटी को घर छोड़कर आई हैं, इसलिए उन्हें गिल्ट हो रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Feb 15, 2023

bipasha_basu_feel_guilty_for_left_her_4_month_old_daughter_devi_at_home_and_celebrate_valentine_day_with_karan_singh_grover.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) पिछले साल ही एक बेबी गर्ल की मां बनी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाडली देवी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में देवी चार महीने की पूरी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने निकलींं। इस बीच जैसे ही पैपाराजी ने उन्हें देखा तो उनकी तस्वीरें क्लिक की। इस दौरान उन्होंने कपल से उनकी लाडली देवी का हालचाल भी पूछा। जिसपर बिपाशा ने बताया कि वह बहुत गिल्ट में हैं कि वह इस तरह बेटी को घर पर छोड़कर आई हैं। उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।


बता दें कि बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) मंगलवार की शाम वैलेंटाइन के मौके पर घूमने निकले थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने हॉट लुक कैरी किया। उन्होंने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी क्लिक करवाई। जब पैपाराजी ने कपल से उनकी बेटी देवी का हालचाल पूछा तो बिपाशा ने कहा, अरे उसको छोड़ के आना पड़ा। बहुत बुरा लग रहा है। मॉम गिल्ट में हूं। पहली बार मैं ऐसे देवी (Bipasha Basu Daughter) को घर छोड़कर आई हूं। वेलेंटाइन डे पर सबने कहा कि एक दूसरे के लिए भी समय निकालना चाहिए। बस इसीलिए बाहर आई हूं। मगर बेटी के लिए बुरा लग रहा है।

यह भी पढ़े - भारत के नक्शे पर चलकर अक्षय कुमार ने मोल ली मुसीबत, गृह मंत्रालय में दर्ज हुई शिकायत

कपल का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस ने भी एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'वह मां हैं। जब मैं बच्चों के बिना बाहर जाती हूं तो मुझे भी ऐसा ही लगता है।' हालांकि कुछ लोग उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह भी दे रहे हैं। उनका कहना है कि अभी बिपाशा की बेटी को उनकी काफी जरूरत है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा समय वह उसके साथ बिताएं।


गौरतलब है कि बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को बिटिया को जन्म दिया था। उनकी बेटी अब करीब 4 महीने की हो गई हैं। वह बेटिया को एक पल के लिए भी अलग नहीं करती हैं। अक्सर वह बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। बिपाशा ने बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात अलोन मूवी सेट पर हुई थी। तब से ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। करण की इससे पहले दो शादी हो चुकी थी। जेनिफर विगेंट और श्रद्धा निगम संग उनकी शादी टूट गई थी।

यह भी पढ़े - तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होने वाली है दिशा वकानी की एंट्री! प्रोड्यूसर असित मोदी ने दी बड़ी हिंट