बता दें कि शुक्रवार, 27 जनवरी को छुट्टी नहीं थी, जिसके कारण बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'पठान' की कमाई की सुस्त पड़ गई है। फिल्म ने तीसरे दिन 34 करोड़ से 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी फिल्मों की बात करें तो 'बाहुबली 2' ने तीसरे दिन में 46.5 करोड़ रुपये, 'केजीएफ 2' 42.9 करोड़ रुपये, 'टाइगर जिंदा है' ने 45.53 करोड़ रुपये और 'दंगल' ने 41.34 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे। हालांकि इन सभी फिल्मों की रिलीज का तीसरा दिन हॉलिडे था। हालांकि अभी उम्मीद खत्म होने का चांस नहीं है, क्योंकि अगले दो दिन वीकेंड है। ऐसे में पठान फिर से दहाड़ सकती है। जाहिर है कि इंडियन सिनेमा के इतिहास में पठान की रिलीज का दिन और उसका अगला दिन, हाइएस्ट ग्रोसिंग डे रहा है।