
Saffron Bikini Controversy
Pathaan Besharam Rang Song : शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। लोग सोशल मीडिया पर #boycottpathaan चला रहे हैं। दरअसल, हाल ही में फिल्म का पहला सॉन्ग 'बेशरम रंग' (Besharam Rang Song) रिलीज हुआ है। इस गाने में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के सेंशुअस लुक्स और रिवीलिंग कपड़ों को लेकर लोग कड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि 'यदि गाने के सीन्स और दीपिका की ड्रेस नहीं बदली गई तो वह अपने राज्या में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।' वहीं दूसरी ओर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दीपिका की बिकिनी के केसरी रंग पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
हालांकि गाना 'बेशरम रंग' को लेकर हो रहे विवाद के बीच शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैंस उनका पूरा समर्थन कर रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के कपड़ों पर लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने इस रंग के कपड़े पहनकर पहले भी आइटम सॉन्ग किए हैं। अब ऐतराज क्यों जताया जा रहा है? दरअसल, दीपिका ने गाने में पीले रंग की बिकनी पहनी है, जिसे भगवा रंग का अपमान बताया जा रहा है। इस बीच दीपिका का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, ये क्लिप उनकी मूवी 'बाजीराव मस्तानी' (Deepika Padukone Bajirao Mastani) का है। जिसे एक्ट्रेस के फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'ये सच है कि हर धर्म ने एक रंग को चुन लिया है, पर रंग का तो कोई धर्म नहीं होता, इंसान का मन काला जरूर हो जाता है जो उसे हर रंग में भी धर्म दिखाई देता है।' 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म के इस क्लिप में दीपिका यही डायल़ॉग बोल रही हैं। वो आगे कहती हैं, 'दुर्गा को मूर्ति को सजाते वक्त हरे रंग का चूड़ा, हरे रंग का शॉल और हरे रंग की चोली पहनाते हैं। दरगाह में बड़े-बड़े पीर फकीरों की मजार पर केसरिया रंग की चादर चढ़ाते हैं, तब तो रंग का ख्याल नहीं आता।'
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फिल्म 'पठान' को बायकॉट (#BoycottPathaan) करने की मांग हो रही है। भड़के हुए यूजर्स कह रहे हैं कि फिल्म के गाने में 'बेशरम रंग' में अश्लीलता दिखाई गई है। दीपिका पादुकोण पर भी निशाना साधा जा रहा है। हालांकि, विरोध के बावजूद शाहरुख खान के फैंस उनके सपोर्ट में हैं। उनका कहना है कि जब पहले भी कई फिल्मों में भगवा रंग के कपड़े पहन एक्ट्रेसेस ने आइटम सॉन्ग किए हैं तो फिर 'पठान' को क्यों बायकॉट किया जा रहा है। जाहिर है कि फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
Updated on:
16 Dec 2022 12:50 pm
Published on:
15 Dec 2022 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
