2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चक दे गर्ल चित्राशी रावत ब्वॉयफ्रेंड संग करने जा रहीं शादी, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लवस्टोरी

Chitrashi Rawat : चित्राशी रावत ने बताया कि वह पिछले 11 साल से अपने को-एक्टर ध्रवादित्य भगवानानी को डेट कर रहीं थी। अब वह 4 फरवरी को उनके साथ शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस की शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Feb 02, 2023

chak_de_india_actress_chitrashi_rawat_is_going_to_marry_boyfriend_dhravaditya_bhagwanani_on_february_4.jpg

शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' की कोमल चौटाला तो आपको याद ही होंगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस चित्राशी रावत (Chitrashi Rawat) की। खबर है कि जल्द ही चित्राशी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके होने वाले पति ध्रवादित्य भगवानानी पेशे से एक एक्टर हैं। दोनों की मुलाकात 'प्रेमयी' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने चित्राशी के ब्वॉयफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। यहीं से उनकी लवस्टोरी शुरू हुई। करीब 11 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अब 4 फरवरी को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी करने जा रहे हैं।

मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस चित्राशी रावत ने बताया कि उनके होने वाले पति ध्रुव रायपुर के रहने वाले है और उनकी शादी बिलासपुर में होने जा रही है। यह शादी दोपहर में होगी। इसके पहले हल्दी, मेंहदी और कॉकटेल पार्टी भी होगी। हम लोग सगाई भी करेंगे।' चित्राशी ने साथ ही बताया कि, वो असल में कोर्ट मैरिज करना चाहती थीं। लेकिन घर में कहा जाने लगा कि, ये सब एक बार ही होता है तो अब ऐसा कुछ होने जा रहा है।

यह भी पढ़े - दोबारा शादी करने जा रहे केआरके, बोले- इस बार तीन पाकिस्तानी लड़कियों को बनाऊंगा दुल्हन

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने डेढ़ महीने पहले ही शादी की तारीख फाइनल की है। वहीं जब उनसे हनीमून के बारे में पूछा गया तो चित्राशी ने कहा कि हम पहले शादी कर लें वही बहुत है। मेरे लगभग शादी में शिरकत करेंगे इसलिए हनीमून के बारे में सोचने का मौका नहीं मिला है। हम बस समय के साथ आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि चित्राशी और ध्रुव ने अपने रिलेशनशिप को लंबे समय से छिपा कर रखा है।


अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए चित्राशी ने बताया कि ध्रुव भी एक अभिनेता हैं। ये एक लविंग और चिल्ड आउट रिलेशनशिप है। ये तभी संभव है जब रिलेशनशिप प्राइवेट हो। हम एक फिल्म सेट पर मिले थे और बहुत ही आसानी से एक दूसरे से कनेक्ट हो गए। हमें समझ भी नहीं आया कि, हमें कब प्यार हो गया। ये काफी नेचुरल था। फिलहाल फैंस अब एक्ट्रेस की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - पठान की सक्सेस के बाद KGF मेकर्स ने शाहरुख खान से मिलाया हाथ? हिंदी फिल्म के लिए किया अप्रोच!

Story Loader