23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन के 21 दिनों बाद लड़कियों की हो जाएगी बुरी हालत, भारती सिंह ने शेयर किया वीडियो

कॉमेडियन भारती सिंह ( Bharti Singh ) ने 21 दिनों बाद लड़कियों की हालत पर बनाई वीडियो वीडियो को सोशल मीडिया पर किया जा रहा है काफी पसंद

2 min read
Google source verification
Bharti Singh

Bharti Singh

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( coronavirus ) के चलते पूरे देशभर में लॉकडाउन घोषित हो गया है। घरों में कैद सभी लोग यही प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस वायरस से लोगों को छुटकारा मिलें। सेलेब्स अपने क्वारंटाइन के टाइम को बड़े ही फनी अंदाज में बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स कई फनी वीडियोज भी शेयर कर रहे हैं। इसी बीच कॉमेडियन भारती सिंह ( Bharti Singh ) ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो 21 दिनों बाद लड़कियों की हालत को लेकर वह काफी चिंतित हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारती तकिए के पीछे अपना चेहरा छिपाए बैठी हुई हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बड़ा ही दर्दभरा म्यूजिक चल रहा है। लेकिन जैसे ही वो तकिए के पीछे से अपना चेहरा हटाती हैं। उनके चेहेरे पर दाढ़ी और मूंछे दिखाई देती हैं। उनकी इस वीडियो को देख लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। भारती ने वीडियो के साथ काफी मजेदार कैप्शन अपडेट किया है। उन्होंने लिखा है- “21 दिन बाद क्या सब लड़कियों का ये हाल होगा? चलो ये हाल भी हो जाए मंजूर है लेकिन ये कोरोना खत्म हो जाए।“

भारती की इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वैसे भारती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने पति संग टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर भी वीडियो बनाकर शेयर करती रहती हैं। बता दें दोनों ही अब डांस शो को होस्ट कर रहें हैं।