1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तैमूर की तरह पाकिस्तानी ‘क्यूट पठान का बच्चा’ मचा रहा धमाल, गाय का दूध बेचने वाली कंपनी का बना ब्रांड एम्बेसडर

4 साल के अहमद को पॉपुलर करने में इसके मामा दानियाल का हाथ है। दानियाल उनकी वीडियोज को एक फेसबुक पेज...

3 min read
Google source verification
Cute Pathan Ka Bacha

Cute Pathan Ka Bacha

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर इंडस्ट्री और सोशल मीडिया का स्टार बना हुआ है। इसकी क्यूट हरकतों की हर तस्वीर-वीडियो वायरल हो जाती है। अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी एक 'तैमूर' सामने आया है। भारत-पाक दोनों देशों में ये Cute Pathan ka Bacha खूब पसंद किया जा रहा है। इसके वीडियोज सोशल मीडिया, यूट्यूब, टिकटॉक जैसे एप्स पर वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, पाकिस्तान के इस 'तैमूर' का नाम अहमद शाह (Ahmad Shah) है। अहमद दक्षिणी वजीरिस्तान के खैबर पखतुन्खवा प्रांत के डेरा इस्माइल खान शहर में रहते हैं। 4 साल के अहमद को पॉपुलर करने में इसके मामा दानियाल का हाथ है। दानियाल उनकी वीडियोज को एक फेसबुक पेज 'पीर अहमद शाह' (Peer Ahmad Shah) पर अपलोड करते हैं। गोल-मटोल शरीर वाले अहमद चश्मा लगाकर लोगों को अपनी हाजिरजवाबी से दंग कर देते हैं।

View this post on Instagram

#ahmadshah #tiktok #mom #masti #viral #love

A post shared by peer Ahmad shah (@shah.ahmad_official) on

अहमद को पाकिस्तान के एक टीवी शो 'गुड मॉर्निंग पाकिस्तान' में भी बुलाया जा चुका है। तब कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। इस शो की होस्ट निदा यासीर ने अहमद को अपने गालों के बाद लिप्स पर किस करने को कहा था। तेजतर्रार अहमद ये करने से शरमा गए थे। इसीके चलते पाकिस्तान में उनको ट्रोल किया गया।

पाकिस्तानी किड अहमद शाह को बढ़ती शौहरत देख यहां की एक गाय के दूध बेचने वाली कंपनी ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इस कंपनी के विज्ञापन में अहमद शाह दिखाई देते हैं।

अहमद के फेसबुक पेज Peer Ahmad Shah पर करीब 3 लाख फैंस हैं तो यूट्यूब चैनल Cute Pathan Ahmad Shah पर तीन लाख से ज्यादा। हालांकि उनके आॅफिशियल फेसबुक और यूट्यूब चैनल के अलावा भी कई सारे चैनल हैं जहां उनके वीडियो पर लाखों व्यूज हैं।

View this post on Instagram

#ahmadshah #love #mom #masti #tiktok

A post shared by peer Ahmad shah (@shah.ahmad_official) on

अहमद शाह की पॉपुलैरिटी अब पाकिस्तान से निकलकर भारतीय उपमहाद्वीप में भी हो गई है। इंटरनेट पर लोग इसे कई तरीके से सर्च टाइप कर खोज रहे हैं। लोग गूगल पर cute pathan bacha, cute ahmad shah, cute patha ahmad shah, peer ahmad shah, cute Pakistani kid जैसे कीवर्ड से सर्च कर रहे हैं। उनका मकसद होता है अहमद के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी और वीडियोज देखना।

View this post on Instagram

#ahmadshah #angry #gussa #key #teacher #love #viral #tiktok

A post shared by peer Ahmad shah (@shah.ahmad_official) on

View this post on Instagram

#ahmadshah #party #sawal

A post shared by peer Ahmad shah (@shah.ahmad_official) on

Story Loader