8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता की कुर्सी जाने के बाद बवाल ही बवाल! लोगों द्वारा चोर बुलाने पर बोले एक्टर देव, नफरत की राजनीति नहीं करते

Bengali Actor Dev On Bengal Politics: बंगाल की राजनीति में बड़े उथल-पुथल के बाद अब बंगाली एक्टर देव ने खुद के वायरल वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Google source verification
Bengali Actor Dev On Bengal Politics

Bengali Actor Dev On Bengal Politics (सोर्स- एक्स)

Bengali Actor Dev On Bengal Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य का राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन का अंत कर दिया। चुनावी हलचल के बीच बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और टीएमसी सांसद देव भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देव का वीडियो (Bengali Actor Dev On Bengal Politics)

हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें भीड़ उन्हें ‘चोर’ कहती दिखाई दे रही थी। अब इन वायरल क्लिप्स पर खुद देव ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।

देव ने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे वीडियो एडिटेड और भ्रामक हैं। अभिनेता का कहना है कि उन्हें बदनाम करने और लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह की सामग्री जानबूझकर वायरल की जा रही है।

वायरल वीडियो से मचा बवाल

दरअसल चुनावी नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देव भारी सुरक्षा के बीच लोगों के बीच से गुजरते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में कुछ लोग उन्हें ‘चोर’ कहकर नारे लगाते सुनाई दिए। माहौल काफी शोर-शराबे वाला था और धूल के कारण अभिनेता अपना चेहरा ढकते नजर आए।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे जनता का गुस्सा बताया, जबकि कई यूजर्स ने वीडियो की सच्चाई पर सवाल उठाए। अब अभिनेता ने खुद सामने आकर पूरे मामले को साजिश करार दिया है।

देव बोले- बंगाल की संस्कृति ऐसी नहीं

देव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लंबा-चौड़ा मैसेज फैंस के लिए लिखा। उन्होंने कहा कि बंगाल हमेशा से सौहार्द, संस्कृति और आपसी सम्मान की धरती रहा है। यहां नफरत फैलाने या किसी को बदनाम करने की संस्कृति कभी नहीं रही।

अभिनेता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके खिलाफ कई मॉर्फ्ड और एडिटेड वीडियो फैलाए जा रहे हैं ताकि लोगों को भ्रमित किया जा सके। उन्होंने फैंस और आम लोगों से अपील की कि ऐसी झूठी चीजों पर भरोसा न करें और बिना जांचे-परखे उन्हें आगे शेयर भी न करें।

नई सरकार से भी की अपील

देव ने अपने बयान में नई सरकार से उम्मीद जताई कि वो इस तरह की अफवाहों और भ्रामक प्रचार पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की पहचान हमेशा कला, संस्कृति और भाईचारे से रही है और आगे भी यही पहचान बनी रहनी चाहिए।

चुनाव परिणाम आने के बाद देव पहले भी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बयान दे चुके हैं। उन्होंने नई सरकार से अपील की थी कि फिल्म इंडस्ट्री में बैन और विभाजन जैसी चीजों को खत्म किया जाए ताकि कलाकार बिना डर और राजनीति के अपना काम कर सकें।

बंगाली सिनेमा से राजनीति तक मजबूत पहचान

देव बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और लंबे समय से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी उनकी लोकप्रियता काफी मजबूत मानी जाती रही है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग