दृश्यम 2’ की एक्ट्रेस का 15 सेकेंड का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
बॉलीवुड से लेकर साउथ तक अपने एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली श्रिया सरन चर्चा में है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। श्रिया का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रिया पार्टी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस वीडियो में श्रिया ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए। वीडियो में श्रिया सरन अपने पति आंद्रेई कोस्चिव को कैमरे के सामने लिप किस करती नजर आईं। आंद्रेई कोस्चिव और श्रिया सरन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘फेम के लिए कर रहे हैं’।आंद्रेई और श्रिया का ये वीडियो उनके फैंस जमकर शेयर भी कर रहे हैं।