29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eetha Controversy: ‘ईठा’ पर हो रहे विवाद से बेपरवाह दिखीं श्रद्धा कपूर, बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ देखी ‘वेलकम 3’

Shraddha Kapoor Eetha Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ अक्षय की वेलकम 3 देखती नजर आईं। हालांकि इस दौरान वो अपनी फिल्म 'ईठा' को को लेकर हो रहे विवाद से एकदम बेपरवाह दिखीं।
2 min read
Google source verification
Shraddha Kapoor Eetha Controversy

Shraddha Kapoor Eetha Controversy (सोर्स- shraddhakapoor)

Shraddha Kapoor Eetha Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ फिल्म के टीजर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, तो दूसरी ओर इसके शीर्षक को लेकर विवाद भी गहराता जा रहा है। इसी बीच श्रद्धा कपूर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ सिनेमाघर में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome 3) का आनंद लेती नजर आ रही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

'ईठा' पर चल रहे विवाद पर श्रद्धा ने नहीं दी प्रतिक्रिया

दिलचस्प बात ये है कि फिल्म 'ईठा' के नाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच श्रद्धा कपूर ने इस पूरे मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके बजाय वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। वायरल वीडियो में श्रद्धा थिएटर के अंदर बेहद खुश नजर आती हैं और फिल्म के मजेदार सीन पर खुलकर हंसती दिखाई देती हैं। उनके बगल में बैठे राहुल मोदी भी कैमरे में कैद हुए, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया।

राहुल मोदी के साथ नजर आईं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते को लेकर पिछले दो साल से लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों को कई बार साथ में डिनर, फैमिली फंक्शन और निजी समारोहों में देखा जा चुका है। पिछले साल श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर राहुल के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों सफेद कपड़ों में ट्विनिंग करते नजर आए थे। उस पोस्ट के बाद से ही फैंस को लगने लगा था कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर पहले से ज्यादा सहज हो चुके हैं।

ईठा को लेकर शुरू हुआ विवाद

वहीं दूसरी ओर श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। ये फिल्म मराठी लोककला की प्रसिद्ध कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित बताई जा रही है। लेकिन फिल्म के नाम को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का कहना है कि जब फिल्म विठाबाई के जीवन पर आधारित है तो उसका शीर्षक भी उनके नाम से जुड़ा होना चाहिए।

विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार को टाइटल से आपति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने भी फिल्म का नाम बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि कलाकार के योगदान को सम्मान देने के लिए फिल्म का नाम 'विठाबाई' या 'विठा' रखा जाना अधिक उचित होगा। हालांकि फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर या निर्माता की ओर से अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

लक्ष्मण उतेकर पहले भी अपनी फिल्मों को लेकर विवादों का सामना कर चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म 'छावा' के एक दृश्य को लेकर भी काफी विरोध हुआ था, जिसके बाद निर्माताओं को बदलाव करना पड़ा था। अब 'ईठा' को लेकर उठे विवाद ने फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे चर्चा का विषय बना दिया है।

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

उधर, श्रद्धा कपूर अपने काम पर पूरी तरह फोकस करती दिखाई दे रही हैं। उनके पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। 'ईठा' के अलावा वह 'स्त्री 3' और फिल्ममेकर निखिल द्विवेदी की 'नागिन' में भी नजर आएंगी। वहीं राहुल मोदी के साथ उनकी थिएटर आउटिंग ने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया है।