3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Elvish Manisha Bolero Song: मनीषा और एल्विश का गाना ‘बोलेरो’ हुआ रिलीज, केमिस्ट्री देख फैंस बोले- रिश्ता पक्का

Elvish Yadav New Song: नए गाने 'बोलेरो' में एल्विश यादव और मनीषा रानी दोनों बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
elvish_yadav_new_song_bolero_1.jpg

एल्विश यादव और मनीषा रानी का नया गाना 'बोलेरो' हुआ रिलीज

Elvish Yadav And Manisha Rani: बिग बॉस 17 की मनीषा रानी और विनर रहे एल्विश यादव को एक साथ देखने के लिए दोनों के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तो अब ये इंतजार खत्म हो चुका है दोनों का नया गाना 'बोलेरो' ((Bolero) रिलीज हो गया है गाने में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है दोनों का रोमांस देखने लायक है। दोनों की जोड़ी साथ में वाकई सुपरहिट बताई जा रही है।

मनीषा और एल्विश के बीच 'बोलेरो' गाने में दिखा प्यार (Elvish Yadav Bolero Song)
'बोलेरो' गाने में मनीषा और एल्विश दोनों टॉम एंड जेरी तरह लड़ते दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनकी खट्टी-मीठी बॉन्डिंग पसंद आ रही है। बिग बॉस 17 OTT के घर में मनीषा ने एल्विश पर खूब लाइन मारी थी और खूब प्यार भी लुटाया था लेकिन एक्टर ने उन्हें जरा भी भाव नहीं दिया था। अब सॉन्ग में उनके बीच प्यार देख 'एल्विशा' फैंस खुश हो गए हैं। अभी तक गाने को लाखों लोगों ने देख लिया है।

फैंस को पसंद आई ये नई जोड़ी
दर्शक मनीषा और एल्विश दोनों की की तारीफों के पूल बांध रहे हैं। ट्वीटर पर यूजर ने लिखा, "एल्विश और मनीषा के लिए सम्मान और प्यार अनकंडिशनल है। न गंदगी, न रीमेक, न किसिंग, न ओवर एक्टिंग। प्योर मेलोडी है ये गाना" एक ने कहा, "ब्यूटीफुल वाइब्स।" इसी तरह लोग उन पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,"रिश्ता पक्का हो गया लगता है"।

Story Loader