20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एल्विश यादव पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप वाला ट्वीट वायरल, टॉप ट्रेंड में- PAEDOPHILE ELVISH YADAV

एल्विश यादव पर एक बार फिर लटकी मुश्किलों की तलवार, बच्चियों के साथ गलत काम करने का लगा आरोप

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Mar 30, 2024

ELVISH YADAV TRENDING ON TWITTER

एल्विश यादव पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप

एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यूट्यूबर एल्विश यादव जेल से रिहा होने के बाद भी सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में कोर्ट से एल्विश को 50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली है। एल्विश को सांप के जहर मामले में जमानत मिली थी। एल्विश सांपों के जहर की खरीद-फिरोख्त मामले में गिरफ्तार हुए थे। ट्विटर पर #ELVISH EXPLOITING MINOR GIRLS #PAEDOPHILE ELVISH YADAV सुबह से ट्रेंड कर रहा है।

ट्विटर पर एक यूजर ने किसी यूट्यूब वीडियो का कमेंट शेयर किया है। ट्विट में लिखा है कि, ‘खेल अभी शुरू हुआ है या तो एल्विश को हिंदू विरोधी मुनव्वर को गले लगाने के लिए माफी मांगनी होगी या फिर वह कई मामलों में बेनकाब हो जाएगा, चाहे वह नाबालिग लड़कियों के साथ शोषण करना हो या सट्टा को बढ़ावा देना। रैंडमसेना कभी भी पैसे के सामने नहीं झुकेगी। धर्म सर्वोपरि जय जय श्री राम ॐ’। लोग इस ट्वीट पर कमेंट कर एल्विश यादव जेल में डालने की डिमांड कर रहे हैं। हालांकि अब तक इस मुद्दे पर एल्विश की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।