
Esha Gupta Bold Looks : बॉलीवुड की सुपरबोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता आज अपना 37वां जन्मदिन (Esha Gupta Birthday) मना रही हैं। अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं से सभी को दीवाना बनाने वाली ईशा का जन्म 28 नवम्बर 1985 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता एयरफोर्स अफसर थे। जिसके चलते उनका बचपन दिल्ली, देहरादून और हैदराबाद में बीता है। ईशा गुप्ता हमेशा से अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रही हैं। वे सोशल मीडिया (Esha Gupta Instagram) पर काफी एक्टिव रहती हैं, वहीं उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए इेखते हैं उनके वो लुक्स, जिन्होंने इंटरनेट का पारा बढ़ाने के साथ ही फैंस को अपनी अदाओं का दीवाना बना दिया..
बता दें कि ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने मास कम्यूनिकेशन की डिग्री लेने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। 2007 में ईशा ने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया था और तीसरे नम्बर पर रही थीं। इसी साल में ईशा ने मिस इंडिया इंटरनेशनल में भाग लिया और टाइटल जीता। इसके बाद वे मॉडलिंग की दुनिया में छा गईं और किंगफिशर कैलेंडर का भी हिस्सा बनीं।
ईशा गुप्ता ने साल 2012 बॉलीवुड की तरफ अपना रुख किया। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म ‘जन्नत 2’ (Jannat 2) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी के अपॉजिट ईशा ने फिल्म में अपना बोल्ड अंदाज दिखाया था। फिल्म में उनके लुक्स को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए थे।
इसके बाद ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने कई सारी फिल्मों में काम किया। जिनमें उन्हें काफी पसंद किया गया। हालांकि अपने ग्लैमर लुक से हटकर ईशा ने ‘कमांडो 2’, ‘टोटल धमाल’ जैसी फिल्मों से कुछ नए किरदार ट्राय करने की कोशिश की। लेकिन दर्शक उन्हें ग्लैमरस लुक में देखना ही पसंद करते हैं।
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता वेब सीरीज ‘आश्रम’ में दिखाईं दे चुकी हैं। इसमें अपने किरदार से ईशा ने सभी को चौंका दिया था। आखिरी बार बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज ‘आश्रम-3’ में नजर आने वाली ईशा गुप्ता ने शो में जमकर बोल्डनेस का तड़का लगाया। गौरतलब है कि ईशा अक्सर इंस्टाग्राम पर बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। फोटोज में उनका अंदाज फैंस को खासा पसंद आता है।
Updated on:
28 Nov 2022 11:03 am
Published on:
28 Nov 2022 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
