11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोनालिसा- फरमान नहीं होना चाहते एक दूसरे से अलग! पोस्ट किया शेयर, लिखा- शिव बाबा ही सबके पिता हैं

Monalisa And Farman Khan New Post: मोनालिसा और फरमान की शादी का काला सच 1 महीने में ही सामने आ गया है। मोनालिसा को लेकर खबर है कि वह नाबालिग है, और अब फरमान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। ऐसे में कपल का नया इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों बाबा के दरबार पहुंचे हैं।

3 min read
Google source verification
Monalisa Farman Khan not Want to Be Separated emotional post share said Shiv Baba amid pocso FIR

मोनालिसा और फरमान खान

Monalisa And Farman Khan New Post: यूपी के प्रयागराज में रातों-रात स्टार बनी वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी खतरे में हैं। उन्होंने 1 महीने पहले मुस्लिम फरमान संग परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। जिसे परिवार ने लव-जिहाद बताया था और रद्द करने की मांग की थी, क्योंकि मोनालिसा को उस समय नाबालिग बताया गया था। जिसके बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू हुई। ऐसे में चौंकाने वाली रिपोर्ट आई जिसमें यह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर दिख रही यह 'प्रेम कहानी' असल में कानूनी उल्लंघन की नींव पर खड़ी की गई थी। मोनालिसा की जब शादी हुई वह 16 साल की थी।

ऐसे में अब कहा जा रहा है कि ये शादी रद्द हो सकती है और कपल को अलग होना पड़ेगा। साथ ही फरमान खान को जेल भी हो सकती है। इसी बीच मोनालिसा और फरमान ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें दोनों भगवान के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। जिसे देख कहा जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते और अलग होने से डर रहे हैं।

मोनालिसा और फरमान पहुंचे बाबा के दरबार (Monalisa new Post)

मोनालिसा और फरमान ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें वह बाबा भोले की शरण में नजर आ रहे हैं। दोनों हाथ जोड़े भगवान से कुछ मांगते दिख रहे हैं। साथ ही इसके कैप्शन ने कपल ने जो लिखा वह ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने लिखा, "शिव बाबा ही हम सबके पिता है। हम सब आत्माएं हैं, उस परम प्रकाश की संतान। भगवान एक हैं और वह ज्योति स्वरूप परमात्मा हैं। सभी धर्मों के ग्रंथ भी यही साक्षी देते हैं। कुरान में कहा गया ‘नूर अल्लाह’। बाइबिल कहती है ‘God is Light’। गीता में बताया गया ‘दिव्य प्रकाश’। पंथ अनेक, पर परमात्मा एक ही प्रकाश है। जब हम सब आत्माएं हैं, तो हम सब एक ही पिता के बच्चे है , आपस में भाई-भाई हैं। ओम शांति।"

नाबालिग है मोनालिसा पति पर गंभीर आरोप (Monalisa in minor)

इस पोस्ट को देखकर लोगों का कहना है कि दोनों के दिल में बेहद प्यार है। इस वजह से वह बाबा के पास पहुंचे हैं। दोनों का ये पोस्ट जी से वायरल हो रहा है। अब मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद मध्य प्रदेश पुलिस हरकत में आ गई है। महेश्वर थाने में मोनालिसा के आरोपी पति फरमान खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), एट्रोसिटी एक्ट और अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

फरमान की होगी गिरफ्तारी (FIR Register against Monalisa Husband Farman Khan)

इंदौर रेंज के आईजी अनुराग ने पुष्टि की है कि पुलिस की टीमें अब फरमान खान की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी पर नाबालिग का धर्मांतरण कराने और अवैध विवाह के संगीन आरोप हैं। ऐसे में देखना होगा कि आगे क्या होता है।