
इस महशूर सिंगर ने बॉबी देओल की शादी में गाया था गाना, मिले थे मात्र 150 रुपये
बॉबी देओल की शादी को लगभग 25 साल हो चुके हैं। दोनों की शादी यादगार मानी जाती है, क्योंकि इनकी शादी में ही बॉलीवुड के एक सिंगर ने अपना स्टेज परफॉर्मेंस दिया था। जो कि आज पॉपुलर सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल ये सिंगर कोई और नहीं बल्कि मीका सिंह हैं। इस बात का खुलासा मीका सिंह ने खुद 25 साल बाद किया है।
सिंगर मीका सिंह ने इस बात का खुलासा 'द कपिल शर्मा शो' में देओल फैमिली के सामने किया। मीका सिंह ने कहा कि उन्हें पहली बार गिटार बजाने और गाने का मौका बॉबी देओल की शादी में मिला था। इस दौरान उन्हें परफॉर्म करने के लिए 150 रुपये मिले थे। इस शादी में जब मीका आए तो उनकी पहचान बिलकुल नहीं थी। बॉबी की शादी के बाद से उनकी परफार्मेंस देखकर उन्हें काम मिलना शुरू हुआ था। फिर उनके पास कई एल्बम और कंसर्ट के लिये ऑफर आने लगे। हालांकि मीका को पॉपुलैरिटी और स्टारडम 1998 में 'सावन में लग गई आग' गाने से मिली और वो रातों रात फेमस हो गए।
यह भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की उस फिल्म के बारे में जिसे बनने में लगे 23 साल?
फिर इसके बाद मीका ने एक के बाद एक हिट गाने पंजाबी फिल्मों में दिए जिसमें 'इश्क ब्रांडी', गबरू, 'समथिंग समथिंग मेरी जान', 'जट्टां का छोरा', 'दोनाली, 'बोलियां', 'बिल्लो यार दी' शामिल है। फिर साल 2000 में मीका पहुंचे सपनों की नगरी मुंबई, मगर बॉलीवड में उन्हें मौका मिलने में लगभग 6 साल लग गए। साल 2006 में पहली बार 'अपना सपना मनी मनी' फ़िल्म में गाना गाने का मौक़ा मिला।
इस फिल्म मे मीका ने ‘देखा जो तुझे यार दिल में बजी गिटार’ गाया था, ये गाना इतना हिट हुआ कि मीका की गिनती बॉलीवुड के बड़े सिंगर्स में होने लगी। इसके बाद उन्होंने पिछे मुड़ कर नहीं देखा। अब तक वह 'मौजा ही मौजा', 'ऐ गणपत चल दारू ला', ओए लकी! लकी ओए!, सिंह इस किंग, 'भूतनी के', 'सुबह होने न दे', 'ढिंक चिका', 'जुगनी', 'बन गया कुत्ता', 'प्यार की पुंगी', 'गन्दी बात, 'तू मेरे अगल बगल', 'जुम्मे की रात', 'आज की पार्टी' और 'लग गये 440 वोल्ट' जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग गा चुके हैं।
अब मीका केवल बॉलिवुड के नंबर वन सिंगर ही नहीं, सबसे अधिक पैसे लेने वाले सिंगर भी बन गये हैं। मीका अब हर महीने लगभग 70 लाख रुपये कमा लेते हैं। उनकी लाइफ़स्टाइल किसी बॉलीवुड स्टार्स की लग्ज़री लाइफ़स्टाइल से कम नहीं है। आज क़रीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति के वह मालिक बन चुके हैं।
यह भी पढ़ें -रणवीर सिंह की फिल्म '83' दिल्ली में हुई टैक्स फ्री
Published on:
22 Dec 2021, 3:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.