नरगिस अपनी आगामी फिल्म 'बैंजो' की ट्रेलर लॉन्चिंग के अवसर पर मीडिया के द्वारा उनके और उदय के ब्रेकअप से जुड़े सवाल पूछे जाने पर नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि 'आपके ये सवाल काफी बेतुके हैं।' देश छोड़ देने की बात पर नरगिस ने कहा, 'मैं अपनी हेल्थ की समस्या के चलते यूएस गई थी और मैं वापस आ गई हूं कहीं नहीं जाने वाली हूं।'