6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराणा प्रताप के लिए गुरमीत चौधरी ने जिम में खूब बहाया था पसीना, टोन्ड बॉडी देख फैंस हुए हैरान

Gurmeet Choudhary : ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा 'महाराणा' शुरू होने वाला है, जिसमें गुरमीत चौधरी शूरवीर महाराणा प्रताप की भूमिका निभाएंगे। इस रोल के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Feb 17, 2023

gurmeet_choudhary_shared_pictures_of_his_toned_body_for_first_look_maharana_pratap_release_on_disney_plus_hotstar.jpg

टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को चौंका दिया है। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनकी टोन्ड बॉडी को देखकर हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है। दरअसल, गुरमीत ने ये मेहनत अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'महाराणा' (Maharana) के लिए की है। जिसके बाद हर ओर उनकी तारीफ हो रही है। हाल ही में वेब सीरीज से पहला पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें गुरमीत चौधरी एक शिवलिंग के सामने पूजा करते दिख रहे हैं।


बता दें कि पीरियड ड्रामा सीरीज 'महाराणा' में गुरमीत चौधरी शूरवीर महाराणा प्रताप (Gurmeet Choudhary in Maharana Pratap) का किरदार निभाते नजर आएंगे और प्रतिभाशाली अभिनेत्री ऋद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) महारानी अजबदे की भूमिका को पर्दे पर साकार करेंगी। इनके अलावा अश्विनी भावे, सुरेन्द्र पाल, दानिश भट, पृथ्वी हट्टे, महेश काले, सुबोध भावे, माधव देवचक्के, समीर धर्माधिकारी जैसे मशहूर कलाकार अन्य प्रमुख किरदारों को निभाएंगे।

यह भी पढ़े - नताशा स्टैनकोविक-हार्दिक पांड्या ने हिंदू परंपरा से रचाई शादी, तस्वीरें आपका दिल जीत लेंगी

पहली झलक को शेयर करते हुए गुरमीत चौधरी ने लिखा, 'यहां मैं #महाराणाप्रताप तैयार हूं। यह ठीक ही कहा गया है कि शरीर वह हासिल करता है जो दिमाग मानता है...1 साल की लगातार कड़ी मेहनत, आहार, अनुशासन, हर दिन 3 बार काम करना इसके लायक है जब मैं खुद को आईने में देखता हूँ!' बता दें कि उनकी ये नई सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर जल्द रिलीज होगी।

जाहिर है कि गुरमीत चौधरी ने यह भी बताया कि महाराणा प्रताप के रोल के लिए जिम में काफी पसीना बहाया और कड़ी मेहनत की है। इस पर बात करते हुए एक्टर ने कहा कि 'महाराणा प्रताप अपने साहस और बहादुरी के लिए जाने जाते थे, मैं उनके जीवन के बारे में और जानने का मौका पाकर बहुत खुश हूं।' खुद महाराणा प्रताप जैसे दमदार किरदार को निभाना भी एक चुनौती है। मुझे यह प्रोजेक्ट देने के लिए मैं डिज्नी+ हॉटस्टार और नितिन चंद्रकांत देसाई का शुक्रगुजार हूं।'

यह भी पढ़े - पठान बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, 22वें दिन शाहरुख खान ने किया धमाका