9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के 5 महीने बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने को लेकर दिया ऐसा बयान, सभी हैरान परेशान

मां बनने के लिए तैयार है प्रियंका चोपड़ा, कहा-भगवान की इच्छा हुई तो...  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

May 11, 2019

priyanka chopra

priyanka chopra

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद निक जोनस से शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। हर वक्त ये कपल एक साथ नजर आता है और एक-दूसरे का काफी सम्मान भी करते हैं। फिलहाल प्रियंका जोनस बदर्स की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में बिजी हैं। लेकिन इसी बीच प्रियंका ने निक जोनस संग फैमिली प्लानिंग को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे सभी हैरान हैं।

भगवान चाहेगा उस दिन बन जाऊंगी मां
प्रियंका ने कहा कि मैं हमेशा से मां बनना चाहती हूं, लेकिन ये सब भगवान चाहेगा तब होगा। हालांकि, इससे पहले उनके पति निक जोनस ने जल्द पिता बनने की इच्छा वक्त की थी, ताकि वो अपने बच्चों के साथ अपने अनुभव से सीखें और उन्हें साझा कर सके।

मेट गाला में प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी
मेट गाला इवेंट 2019 में प्रियंका ने अपने लुक से सभी चौंका दिया। उन्होंने इस इवेंट में सिल्वर-पेस्टल गाउन पहना था। साथ ही उनकी हेयर स्टाइल ने तो सभी के होश उड़ा दिए। इसके बाद ड्रेस को लेकर प्रियंका को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया। इस इवेंट वह अपने पति निक जोनस संग पहुंची थीं। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मैद भवन में शादी रचाई थी।