26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलपरी बनकर जाह्नवी कपूर ने दिए किलर पोज, फोटोज़ देख थमी फैंस के दिल की धड़कन

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन जाह्नवी कपूर का नाम इंडस्ट्री की टॉप स्टारकिड्स में शुमार हो चुका है। जाह्नवी ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में ये मुकाम हासिल किया है। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में की जाती है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Dec 14, 2022

1_2.jpg

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन जाह्नवी कपूर का नाम इंडस्ट्री की टॉप स्टारकिड्स में शुमार हो चुका है। जाह्नवी ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में ये मुकाम हासिल किया है। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में की जाती है।

2_1.jpg

जाह्नवी कपूर के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है, वहीं एक्ट्रेस खुद को लेकर फैन्स के बीच क्रेज बरकरार रखने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में वे मालदीव में वेकेशन पर थीं जहां से उन्होंने अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया था।

3.jpg

दरअसल, जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस कुछ ऐसा ही करते दिखीं। जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही हंगामा मचा दिया है।

4_1.jpg

जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं। तस्वीरों में जाहन्वी जलपरी की तरह इठलाती-बलखाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये कातिलाना अदाएं उनके फैन्स को दीवाना बनाने के लिए काफी हैं।

5_1.jpg

ग्रीन कलर की ड्रेस पहनकर जाह्नवी का लुक बिल्कुल जलपरी जैसा लग रहा है। वहीं अपनी इस खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज़ से एक्ट्रेस फैंस का दिल जीत रही हैं। फैंस भी जाह्नवी की अदाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

6.jpg

जाह्नवी कपूर ने ड्रेस के साथ काफी लाइट मेकअप कर रखा है। साथ ही अपने बालों में बंद बना रखा है। जिससे उनकी ब्यूटी और ज्यादा निखर के आ रही है।

7.jpg

जाह्नवी कपूर एक फैशन ब्रांड के अवार्ड फंक्शन में पहुंची थीं। जहां से उन्होंने अपने जलपरी वाले लुक की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है। अवार्ड शो में जिसने भी एक्ट्रेस को इस लुक में देखा वह बस देखता ही रह गया।

8.jpg

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज माही में एक्टर राजकुमार राव के साथ और बवाल में वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस की फिल्म मिली रिलीज हुई थी। जोकि बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।