2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी और सचिन के बाद अब बनेगी ‘कपिल देव’ पर बायोपिक,जानें कौन दोहराएगा बड़े पर्दे पर क्रिकेट का इतिहास

'बजरंगी भाईजान' फेम कबीर खान विश्वकप विजेता कैप्टेन कपिल देव की जिंदगी पर फिल्म बनाने वाले है। वहीं खबरें है कि कपिल देव के रोल में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह नजर आएंगे। कबीर खान की ये फिल्म 1983 विश्व कप पर केंद्रित रहेगी जिसमें कपिल देव ने वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार भारत को विश्व कप दिलाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

guest user

•

Updated: 1 Aug 2017, 11:35 AM IST

बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक की बाढ़ सी आ गई है। हर कोई किसी ना किसी की जिंदगी पर फिल्म बना रहा है। इसी कड़ी में अब विश्वकप विजेता कैप्टेन कपिल देव की जिंदगी पर भी फिल्म बनने वाली है। हमारे देश में लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज क्रिकेट को लेकर होता है, वहीं बॉलीवुड के सितारों पर भी क्रिकेट का बुखार सर चढ़कर बोलता है।

बॉलीवुड और क्रिकेट का पुराना नाता है। बॉलीवुड में अब तक महेंद्र सिंह धोनी और सचिन के जीवन पर भी फिल्म बन चुकी है। जहां महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे वहीं खबरें है कि कपिल देव के रोल में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह नजर आएंगे।

'बजरंगी भाईजान' फेम कबीर खान इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। कबीर खान की हाल ही में रिलीज फिल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। आपको बता दें कि कबीर खान की ये फिल्म 1983 विश्व कप पर केंद्रित रहेगी। लार्ड्स के मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में कपिल देव ने अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार भारत को विश्व कप दिलाया था।

एक ऐसी जीत, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। जी हां, 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन फिर भी कपिल देव की टीम ने जादुई खेल का प्रदर्शन कर भारत को पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई थी। इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट का एक नया दौर शुरू हुआ था जिसमें टीम इंडिया एक बड़ी टीम बनकर उभरी थी। अब वहीं इतिहास कबीर खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दोहराने के लिए तैयार है।

फिलहाल अभी तक रणवीर सिंह की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि रणवीर सिंह ऑनस्क्रीन किक्रेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे या नहीं। हालांकि रणवीर के लिए कपिल देव की भूमिका निभाना काफी चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन फैंस को उम्मीद है कि वह इस पर खरे उतरेंगे। गौरतलब है कि रणवीर ने इससे पहले किसी बायोपिक में काम नहीं किया है, अगर रणवीर सिंहकपिल देव का किरदार निभाते है तो यह पहली बार होगा जब वह किसी के जीवन को बड़े पर्द पर उतारेंगे।