12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा के घर गूंजी किलकारी, लोग बोले- बिना शादी के बच्चा हो गया?

Anjali Arora : अंजलि अरोड़ा के फैंस उनकी हर अपडेट पाने के लिए बेसब्र रहते हैं। इस बीच अंजलि ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वे घर के सबसे छोटे सदस्य के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि उनके घर किलकारी गूंजी है। वहीं उनकी पोस्ट देख फैंस कंफ्यूज़ हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Feb 26, 2023

kacha_badam_girl_anjali_arora_became_bua_share_picture_with_nephew_people_said_bina_shadi_ke_bachha_ho_gya.jpg

सोशल मीडिया पर 'कच्चा बादाम' सॉन्ग से रातों रात स्टार बनीं अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट वीडियो से तहलका मचाती रहती हैं। उनके चाहनों वालों की संख्या भी आए दिन बढ़ती जा रही है। फैंस भी उनसे जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए उत्साहित रहते हैं और उनकी वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच अंजलि (Anjali Arora Instagram) ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह एक स्पेशल नन्हे मेहमान के साथ दिख रही हैं। उन्होंने पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि उनके घर किलकारी गूंजी है।

जैसे ही सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा की नन्हे बच्चे के साथ तस्वीर आई तो तेजी से वायरल होने लगी। इस बीच उनके फैंस भी इस तस्वीर को देख कंफ्यूज़ हैं। कई लोग उन्हें बच्चे के साथ देखकर ट्रोल भी कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, 'अंजलि तुम्हारी शादी तो हुई तो ये बच्चा कहां से आया।' दूसरे ने लिखा, 'अंजलि जी आपके हो गया क्या बेबी?'

यह भी पढ़े - शर्लिन के बाद राखी सावंत के सपोर्ट में आईं कश्मीरा शाह, बोलीं- हम मिलकर आदिल की बैंड बजाएंगे

आपको बता दें कि कंफ्यूज़ होने की ज़रूरत नहीं है। अंजलि अरोड़ा की गोद में दिख रहा छोटा सा मेहमान उनका बच्चा नहीं है। आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा मां नहीं बनी हैं, बल्कि वो बुआ बनी हैं। उन्होंने बुआ बनने पर खुशी का इज़हार करते हुए सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये खास तस्वीर शेयर की है। हालांकि वो लड़की की बुआ बनी हैं या लड़के की ये जानकारी उन्होंने नहीं दी है।

बात दें कि अंजलि के इंस्टाग्राम पर 12.3 M फॉलोअर्स हैं। अंजली OTT प्लेटफॉर्म पर कंगना के शो 'लॉकअप' में भी नजर आईं थी। शो में मुनव्वर फारूखी के साथ उनकी केमिस्ट्री चर्चा में रही। इसके अलावा वो अपने MMS को लेकर भी चर्चा में रहीं। आज भी उनकी कोई नई वीडियो आती है तो लोग पूछ लेते हैं कि नया MMS कब आ रहा है।

यह भी पढ़े - आदिल ड्राइवर है, झोपड़पट्टी में रहता है.. सच सामने आते ही फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत