ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) की बेवफाई के बीच खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। जब से उन्होंने आदिल को जेल भिजवाया है, वे इंसाफ की गुहार लगाते हुए कई खुलासे कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही राखी ने बताया था कि आदिल ने शादी के बाद भी उन्हें धोखे में रखा। उसके अफेयर हैं। हाल ही में बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। साथ ही उसपर पैसे और गहने हड़पने तक का आरोप लगाया। हाल ही में एक्ट्रेस के सपोर्ट में शर्लिन चोपड़ा आई थीं। अब कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) भी उनका सपोर्ट करती दिखीं।