
Meghna Naidu
मुंबई। बॉलीवुड रिमिक्स सांग्स के चरम काल में रातोंरात एक 18 साल की लड़की देशभर में फेमस हो गई। फेमस होने की वजह थी 'कलियों का चमन' रिमिक्स वीडियो में उनकी बोल्ड अदाकारी। इस गाने से पॉपुलर हुई मेघना नायडू को फिल्मों में सीधी एंट्री मिल गई। हालांकि उनको पहली ही फिल्म बोल्ड किरदार वाली आॅफर हुई। 'हवस' टाइटल की इस मूवी में मेघना ने जमकर बोल्ड सीन दिए।
वर्ष 2000 में आए वीडियो सांग 'कलियों का चमन' के बाद 'हवस' में काम किया। बाद में उनको ज्यादा अच्छी फिल्में नहीं मिली। मेघना ने कुछ हिन्दी फिल्मों में आइटम डांस ही किया। साउथ में भी कुछ मूवीज मिली। कुल मिलाकर मेघना का फिल्मी करियर ज्यादा खास नहीं रहा।
हाल ही में मेघना अचानक मीडिया के सामने आई और बताया कि 2 साल पहले यानी कि 25 दिसंबर, 2016 में उन्होंने अय्यपा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज़ से शादी की। मेघना 'ससुराल सिमर का' और 'जोधा अकबर' सीरीयल्स में भी नज़र आ चुकी हैं।
एक इंटरव्यू में मेघना ने खुलासा किया कि 6 साल की डेटिंग के बाद वह टेनिस प्लेयर Luis Miguel Reis के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी। कुछ ही समय पहले मेघना ने लुईस से शादी को आॅफिशियल करने की बात की और दोनों की रजामंदी हो गई।
View this post on InstagramA post shared by Meghna Naidu u (@meghnanaidu1) on
Published on:
12 Apr 2019 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
