Kangana Ranaut : कंगना रनौत बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में शामिल है, जो अपनी बेबाबी के लिए मशहूर हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में ऐसा कोई बॉलीवुड स्टार नहीं है, जिसे वे अपने घर पर बुला सकें। एक्ट्रेस ने इसका कारण भी बताया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इंडस्ट्री की सबसे बेबाक एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने नजरिए को सबके सामने रखने से वे कभी पीछे नहीं हटतीं। यही वजह है कि उन्हें इंडस्ट्री में 'पंगा क्वीन' नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कई बार देखने को मिला है जब कंगना ने नेपोटिज्म और बॉलीवुड के स्टार किड्स को अपने निशाने पर लिया है। कई बार उनके कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट उन्हें चर्चा में ला देते हैं। इस बीच उनका एक और बयान सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें कहा गया था कि इंडस्ट्री में ऐसा कोई बॉलीवुड स्टार नहीं है, जिसे वे अपने घर पर बुला सकें।
बता दें कि फिल्म 'धाकड़' की प्रमोशन के दौरान एक यू-ट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कंगना रनौत से पूछा गया था कि वे बॉलीवुड के उन तीन लोगों का नाम बताएं, जिन्हें वे अपने घर इनवाइट करना चाहती हैं। इसपर एक्ट्रेस ने कहा था, 'इस सेवा के लायक बॉलीवुड में कोई नहीं है। घर तो बिल्कुल भी बुलाओ ही नहीं। कहीं बाहर मिल लो तो ठीक है, लेकिन घर किसी को मत बुलाओ।'
यह भी पढ़े - पोन्नियिन सेलवन 2 के पहले गाने की रिलीज डेट आउट, पांच भाषाओं में इस दिन देगा दस्तक
वहीं जब इंटरव्यू के दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि इंडस्ट्री में उनका कोई सिंगर फ्रेंड भी नहीं है, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था, 'हां, बिल्कुल भी नहीं। ये लोग है ही नहीं मेरे दोस्त बनने लायक। क्वालिफिकेशन चाहिए होती है मेरा दोस्त बनने के लिए।' उस समय कंगना के इस स्टेटमेंट ने काफी सुर्खियां बटोरीं थींं। हालांकि कुछ लोगों ने उनकी बेबाक राय को सराहा था, जबकि कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया था।
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही 'चंद्रमुखी 2' में दिखाई देंगी। बता दें कि इसी फिल्म पर हिंदी रीमेक भूल भुलैया बनी थी। वहीं कंगना के साथ 'चंद्रमुखी 2' में साउथ के बड़े स्टार राघव लॉरेंस नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में लक्ष्मी मेनन और वदेवेलू भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिए दी थी, जिसमें कंगना ने फिल्म के को-एक्टर राघव लॉरेंस की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके लिए इतने समय बाद सभी को अलविदा कहने में बहुत मुश्किल हो रही है।
यह भी पढ़े - रानी मुखर्जी को बड़ा झटका, रिलीज होते ही HD प्रिंट में लीक हुई 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे'