22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘धर्मेंद्र को लेकर नहीं छिपा सकते इमोशन्स’, करण देओल ने नेपोटिज्म के प्रेशर और धर्मेंद्र-सनी देओल को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

Sunny Deol son Karan Deol: करण देओल ने इंटरव्यू में धर्मेंद्र और सनी देओल के साथ अपने रिश्ते, फिल्मी परिवार से मिले टैग और नेपोटिज्म के दबाव पर बात की। उन्होंने खुद के प्रति ईमानदार रहने की बात कही।
2 min read
Google source verification
Karan Deol viral interview

करण देओल ने धर्मेंद्र-सनी देओल को लेकर कही ये बात (सोर्स: instagram-filmygyan)

Karan Deol viral interview:करण देओल ने अपने दादा धर्मेंद्र और पिता सनी देओल के साथ अपने रिश्ते के साथ-साथ परिवार से मिले फिल्मी बैकग्राउंड को लेकर बात की। फिल्मीज्ञान के इंटरव्यू में उनसे धर्मेंद्र और सनी देओल को लेकर सवाल किया गया। बातचीत के दौरान करण ने कहा कि उनके परिवार के लोग अपने इमोशन्स छिपा नहीं पाते और उनके चेहरे पर वही नजर आता है, जो वे महसूस करते हैं।

'हम चीजें छिपा नहीं सकते'

इंटरव्यूअर ने करण से उनके इमोशन्स और उनके पिता सनी देओल की भावनाओं को लेकर सवाल किया। इस पर करण ने कहा कि उनके परिवार में लोग चीजों को छिपा नहीं सकते। वे जैसे हैं, वैसे ही रहते हैं और उनके चेहरों पर वही नजर आता है, जो उनके अंदर चल रहा होता है।करण ने अपने परिवार के इस भावुक पक्ष को लेकर कहा कि उनके अंदर उस वक्त बहुत सारे इमोशन्स थे।

धर्मेंद्र और सनी से तुलना का रहता है प्रेशर?

बातचीत में करण से उनके साथ जुड़े फिल्मी परिवार के टैग और उसे सही साबित करने के दबाव को लेकर भी सवाल किया गया। करण ने माना कि यह एक ऐसा दौर था, जिसमें उन्हें बहुत कुछ सीखना पड़ा।

उन्होंने अपने दादा धर्मेंद्र, पिता सनी देओल और बॉबी देओल का जिक्र करते हुए उनके टैलेंट की तारीफ की। करण की बातों से साफ था कि वह अपने परिवार के कलाकारों की विरासत और उनके काम को लेकर काफी सम्मान रखते हैं। दरअसल, करण ने यह भी कहा कि लोगों का उनकी तुलना परिवार के कलाकारों से करना स्वाभाविक है, लेकिन उनके लिए जरूरी है कि वह अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करें।

'खुद के प्रति ईमानदार रहें'

करण ने कहा कि खुद को प्रमोट करना जरूरी हो सकता है, लेकिन व्यक्ति को अपने प्रति ईमानदार भी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी ऐसी चीज का हिस्सा नहीं बनना चाहिए, जो इंसान वास्तव में है ही नहीं।

करण के मुताबिक, आज के समय में ऑथेंटिसिटी यानी अपनी असली पहचान को बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया और व्यूज की होड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि लोग कई बार दूसरों को देखकर वही करने की कोशिश करने लगते हैं, जिससे उन्हें ज्यादा व्यूज मिल रहे होते हैं।

शादी को बताया 'इमोशनल रोलरकोस्टर'

इंटरव्यू में करण से उनकी शादी को लेकर भी सवाल किया गया। उन्होंने अपनी शादी को 'इमोशनल रोलरकोस्टर' बताया। करण ने कहा कि यह उनके लिए बेहद मजेदार अनुभव था, जिसमें परिवार के साथ गाना, नाचना और लगातार जश्न मनाना शामिल रहा।

उन्होंने बताया कि उनकी शादी में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से परिवार के लोग आए थे। कई ऐसे रिश्तेदार और कजिन भी मौजूद थे, जिनसे वह पहले कभी नहीं मिले थे। करण ने इस अनुभव को बताते हुए कहा कि उस वक्त उन्हें एहसास हुआ कि उनका परिवार वास्तव में कितना बड़ा है।

परिवार की विरासत से अलग अपनी पहचान बनाने की कोशिश

करण देओल के लिए धर्मेंद्र और सनी देओल जैसे बड़े कलाकारों के परिवार से आने की वजह से तुलना और उम्मीदें हमेशा चर्चा का हिस्सा रही हैं। हालांकि, इंटरव्यू में उन्होंने अपनी बात रखते हुए यही संकेत दिया कि वह अपनी पहचान को लेकर ईमानदार रहना चाहते हैं और दूसरों की नकल करने के बजाय खुद की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं।