
शेखर सुमन ने वीर दास से कॉमेडी के साइड इफेक्ट्स पूछे (सोर्स: Instagram-shekhusuman)
Vir Das legal cases: कॉमेडियन वीर दास ने कॉमेडी की दुनिया और उससे जुड़े विवादों को लेकर खुलकर बात की है। 'शेखर टुनाइट' में शेखर सुमन ने उनसे पूछा कि आज के दौर में लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन के लिए कॉमेडी करने के क्या साइड इफेक्ट्स हैं। इस पर वीर दास ने मजेदार अंदाज में अपनी बात रखी।
शेखर सुमन के सवाल पर वीर दास ने कहा कि कॉमेडी के साइड इफेक्ट्स में 'लॉयर्स, FIR और लीगल सीज' शामिल हैं। उन्होंने आगे अपने अंदाज में कहा कि वह अक्सर कहते हैं कि उनके पास रिंकल्स हैं, जबकि उनके वकील ने तीन बार बोटॉक्स करवाया है। वीर दास का ये जवाब कॉमेडी के साथ आने वाली कानूनी परेशानियों पर मजाकिया टिप्पणी के तौर पर सामने आया।
वीर दास के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें वीर दास को भारत और विदेशों में स्टैंड-अप करते हुए देखना अच्छा लगेगा और उन्हें यकीन है कि हर जगह उनके शो हाउसफुल होंगे।
वहीं, दूसरे यूजर ने वीर दास की बात का समर्थन करते हुए लिखा, 'सच भाई।' बता दें, वीर दास अपने कॉमेडी शो और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक अंदाज में बोलने के लिए जाने जाते हैं। इस बातचीत में भी उन्होंने कॉमेडियन की जिंदगी से जुड़े कानूनी पचड़ों को अपने खास हास्य अंदाज में पेश किया।
बता दें कि शो 'शेखर टुनाइट!' के एक प्रोमो में शेखर सुमन कॉमेडियन वीर दास की मजेदार अंदाज में खिंचाई करते नजर आए थे। इस दौरान शेखर सुमन ने वीर दास से उनके पटना और बिहार से कनेक्शन को लेकर सवाल किया। बातचीत के दौरान उन्होंने वीर दास से बिहार से जुड़े उनके रिश्ते और वहां के लोगों से कनेक्शन को लेकर भी मजाकिया अंदाज में सवाल-जवाब किए।
इतना ही नहीं, शेखर सुमन ने वीर दास से बिहारी अंदाज में माफी मांगने तक की बात कह दी। अब शो में शेखर सुमन अपने चुटीले अंदाज में वीर दास से सवाल करते दिखे, वहीं वीर दास भी उनके सवालों का जवाब देते नजर आए। इस शो के सामने आने के बाद दोनों की बातचीत को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता देखने को मिली।
Updated on:
22 Aug 2026, 3:41 PM IST
Published on:
22 Aug 2026, 3:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.