22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अब तक धोखे खाती रहती हूं’, पारुल गुलाटी के बयान पर फैंस ने कहा- ‘Nepo kid Fukra को कुक कर दिया’

Parul Gulati viral statement: पारुल गुलाटी ने अपने बिजनेस सफर में मिले धोखों के बारे में बात की। उनके 'अब भी धोखा खाती रहती हूं' वाले बयान पर फैंस ने 'She cooked Nepo kid Fukra' कमेंट किया।
2 min read
Google source verification
Parul Gulati viral statement

पारुल गुलाटी ने कही ये बात ( सोर्स: x-primevideoin)

Parul Gulati cheating experience: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 (The Traitors Season 2) में अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बना चुकी, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन पारुल गुलाटी ने अपने बिजनेस सफर को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि बिना बिजनेस की जानकारी के अपना कारोबार शुरू करना आसान नहीं था और इस दौरान उन्हें कई बार धोखे का सामना करना पड़ा। पारुल ने यह भी कहा कि इन अनुभवों से उन्होंने धोखे को पहचानना सीखा है, हालांकि वो अब भी कभी-कभी धोखा खा जाती हैं।

पारुल का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। खास तौर पर उनके 'धोखा दूर से पहचानने की थोड़ी पहचान हो गई' वाले कमेंट पर फैंस के रिएक्शन सामने आए। कई यूजर्स ने अलग- अलग रिएक्शन दिए, लेकिन एक रिएक्शन काफी इंट्रेस्टींग लिखा था, 'She cooked Nepo kid Fukra', पारुल ने फुकरा को करारा जवाब दे दिया या अपनी बात से उसे मात दे दी।

'बहुत धोखे खाए हैं', पारुल ने बताया बिजनेस का अनुभव

फिल्मीज्ञान के इंटरव्यू में पारुल गुलाटी ने कहा कि इस दौरान उन्होंने बहुत धोखे खाए और इन अनुभवों से काफी कुछ सीखा। पारुल ने यह भी कहा कि अब उनके अंदर धोखे को पहले से पहचानने की थोड़ी समझ आ गई है। हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी माना कि ऐसा नहीं है कि जिंदगी में धोखे कम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वो अब भी कभी-कभी धोखा खा जाती हैं और किसी स्थिति को पहले से पहचान नहीं पातीं।

'द ट्रेटर्स 2' में जंग है जारी

बता दें कि 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 से पारुल गुलाटी, करण सिंह मैजिक, मुनव्वर फारुकी, फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान) और रणवीर बराड़ के एलिमिनेट होने के बाद ये सभी शो से बाहर हो चुके हैं। अब शो में मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, दलीप ताहिल, इक्का सिंह और क्रिस्टल डिसूजा जैसे सितारे बचे हैं, जिनके बीच जीत की जंग जारी है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग