
सुनीता आहूजा का पुराना बयान (सोर्स:Instagram/officialsunitaahuja/missmalini)
Sunita Ahuja viral video: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी और एक्टर की महिला फैंस को लेकर दिए गए पुराने बयानों की अक्सर चर्चा होती रहती है। अब सुनीता आहूजा का एक पुराना इंटरव्यू फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने गोविंदा को लेकर खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने 'गोपियों' का जिक्र करते हुए ऐसा कमेंट किया था, जिस पर अब लोगों का ध्यान जा रहा है।
अपने इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा की महिला फैंस और उनके आसपास रहने वाली लड़कियों का जिक्र करते हुए कहा था, 'गोपियां यही तो गलत है ना, उसको पता नहीं है' इसके आगे उन्होंने कहा था कि जब वो 'दुर्गा का रूप धारण करेगी', तब क्या होगा। बता दें, सुनीता की ये बात गोविंदा के साथ उनके रिश्ते और एक्टर की लोकप्रियता के कॉन्टैक्सट में कही गई थी।
इसी बातचीत में सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर मजाकिया अंदाज में चेतावनी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि वो नेपाल की हैं और जरूरत पड़ने पर खुकुरी निकाल सकती हैं। उन्होंने गोविंदा को सतर्क रहने की बात भी कही थी।
सुनीता ने ये भी कहा था कि गोविंदा की उम्र 63 साल हो चुकी है और उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। इस बातचीत के दौरान उन्होंने गोविंदा के बेटे यश के करियर का भी जिक्र किया।
सुनीता आहूजा ने इंटरव्यू में बताया था कि यश ने अपने करियर को लेकर गोविंदा से मदद मांगी थी। उनके मुताबिक, यश ने गोविंदा से फोन करने और मदद करने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस पर सुनीता ने कहा था कि उन्होंने गोविंदा से सीधे सवाल किया कि वो पिता हैं या नहीं।
बता दें, सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और गोविंदा को लेकर कई मौकों पर खुलकर बोल चुकी हैं। इस पुराने इंटरव्यू में भी उन्होंने पति की लोकप्रियता और उनके आसपास मौजूद महिला प्रशंसकों के संदर्भ में 'गोपियों' वाली बात कही थी। अब इसी बयान का हिस्सा दोबारा चर्चा में है।
Updated on:
22 Aug 2026 01:20 pm
Published on:
22 Aug 2026 01:20 pm
