22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शिव के लिए सबकुछ त्याग दिया’, कंगना रनौत ने सुनाई महादेवी अक्का की कहानी, बोलीं- ‘मेरे स्वामी शिव हैं’

Kangana Ranaut Akka Mahadevi: कंगना रनौत ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अक्का महादेवी की शिव भक्ति और त्याग की कहानी सुनाई। जानिए कैसे उन्होंने सांसारिक जीवन छोड़कर शिव को अपना स्वामी माना।
2 min read
Google source verification
Kangana Ranaut Akka Mahadevi

कंगना रनौत का बयान (सोर्स: instagram-kangannaranauut)

Kangana Ranaut:कंगना रनौत ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कर्नाटक की संत-कवयित्री अक्का महादेवी का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने महादेवी अक्का की शिव भक्ति और उनके त्याग की कहानी सुनाते हुए उनकी तुलना मीरा से की। कंगना ने बताया कि महादेवी अक्का ने खुद को भगवान शिव की पत्नी माना और सांसारिक जीवन की सुख-सुविधाओं को छोड़ दिया।

'मेरे स्वामी शिव हैं', राजा के सामने कही थी ये बात

कंगना ने बताया कि महादेवी अक्का शिव की बहुत बड़ी भक्त थीं। उनके मुताबिक, राजा ने जब उन्हें अपने दरबार में बुलाकर उनके सांसारिक पति और महल-गहनों की याद दिलाई, तो उन्होंने साफ कहा कि उनके स्वामी शिव हैं।

कंगना के अनुसार, दरबार में उनसे कहा गया कि राजा ने उन्हें महल, वस्त्र और गहने दिए हैं, इसलिए वही उनके पति और स्वामी हैं। इस पर महादेवी अक्का ने सांसारिक रिश्ते को एक्सेप्ट करने के बजाय शिव को अपना स्वामी बताया।

शिव के लिए छोड़ दिया सबकुछ

कंगना ने आगे कहा कि महादेवी अक्का ने इसके बाद अपना सबकुछ त्याग दिया। उन्होंने महल और सांसारिक जीवन छोड़कर जंगलों में भटकते हुए अपना जीवन शिव की भक्ति में समर्पित कर दिया।

कंगना ने महादेवी अक्का की साहित्यिक प्रतिभा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कर्नाटक के साहित्य में बेहतरीन कविताएं लिखीं। कंगना ने उनकी शिव भक्ति की तुलना मीरा के कृष्ण प्रेम से करते हुए कहा कि दोनों की भक्ति में गहरा समर्पण दिखाई देता है। दरअसल, कंगना के इस बयान पर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक यूजर ने कंगना को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'हमारे कर्नाटक के इतिहास की सबसे महान महिलाओं में से एक अक्का महादेवी को पहचानने के लिए धन्यवाद कंगना जी।'

कंगना रनौत के बेबाक बयान

कंगना रनौत अपने साफ और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। राजनीति में सक्रिय होने के बाद भी वो कई सामाजिक, राजनीतिक और फिल्मी मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं। अभी हाल ही में बाबा रामदेव और कंगना रनौत की सार्वजनिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणियां काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।