
Kartik Aaryan will live on rent Shahid Kapoor house
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' (Shehzada) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ इश्क लड़ाते दिखाई देंगे। इस बीच खबर है कि कार्तिक को मुंबई में रहने के लिए अपना नया आशियाना मिल गया है। आपको बता दें कि यह घर कोई और नहीं बल्कि एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का आलीशान बंगला है, जो जुहू में मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक इस बंगले में किराए पर रहेंगे। जिसके लिए उन्हें हर महीने मोटी रकम भी देनी होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने अपने रहने के लिए शाहिद कपूर का घर चुना है। इसके लिए उन्होंने तीन साल का लीज़ अग्रीमेंट तैयार कराया है। साथ ही 45 लाख रुपये सिक्यॉरिटी डिपॉजिट के तौर पर भरे हैं। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन को एक साल तक 7.50 लाख रुपये हर महीने बतौर रेंटल अमाउंट चुकाने होंगे।
इतना ही नहीं जब दूसरा साल लगेगा जब कार्तिक आर्यन को हर महीने 8.2 लाख रुपये रेंट शाहिद कपूर को देने होंगे। इसी तरह से तीसरे महीने में यही अमाउंट बढ़कर 8.58 लाख रुपये हो जाएगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि शाहिद कपूर के इस लग्ज़री अपार्टमेंट का एरिया 3681 sq ft में ग्राउंड फ्लोर पर फैला है, जिसके साथ दो कार पार्किंग भी है।
गौरतलब है कि शाहिद कपूर कुछ दिनों पहले ही अपनी फैमिली को लेकर जुहू वाले इस घर से निकलकर प्रभादेवी स्थित अपने ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट में पहुंचे हैं। साल 2018 में कपल ने 8,625 sq ft एरिया में फैले इस घर के लिए 55.60 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कार्तिक आर्यन अब तक वर्सोवा में 459 sq ft एरिया वाले अपार्टमेंट में रह रहे थे, जिसे साल 2019 में उन्होंने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा था।
Published on:
19 Jan 2023 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
