मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के शो 'पिंच 2' में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान शो में अरबाज ने सलमान खान से उनसे जुड़े कई सवाल पूछे थे। हालांकि एक्टर ने भी सभी सवालों का जवाब दिया था। इसी दौरान अरबाज ने सलमान को तीन ऑप्शन दिए थे और उनसे पूछा था कि वो इन तीनों में किसे इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं। अरबाज ने ऑप्शन में कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी और अथिया शेट्टी का नाम लिया था।