23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद वायरल हुआ कियारा के संगीत का वीडियो, ‘बोले चूड़ियां’ पर जमकर नाचीं दुल्हनियां

Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड के मोस्ट अडोराबल कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। ऐसे में कियारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे संगीत का बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Feb 08, 2023

kiara advani

kiara advani

Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फाइनली 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध ही गए। अब दोनों की शादी की तस्वीरें धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों बेहद सुंदर लग रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने शादी की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, "अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। हम अपने सफर में आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।" इस बीच अब कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिसमें न्यूलीवेड कपल बहुत खुश नजर आ रहा है। इस बीच कियारा के डांस का एक वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो सिद्धार्थ-कियारा की संगीत सेरेमनी का है। वीडियो में कियारा जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में कियारा के साथ उनकी गर्ल गैंग को भी देखा जा सकता है। सभी 'बोले चूड़ियां' सॉन्ग पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में ब्राइड कियारा सिल्वर कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

इस वीडियो में आप डेकोरेशन पर भी नज़र डाल सकते हैं। संगीत सेरेमनी के लिए स्पेशली फूलों और रेड कलर के कपड़े से स्टेज को सजाया गया था। वहीं सभी लोग कियारा को जमकर चीयर करते नज़र आ रहे थे। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई क्या है ये किसी को नहीं पता है। एम्प्रेस रोज़ लहंगे में दुल्हन बनी कियारा बेदह सुंदर नजर आईं तो वहीं सिद्धार्थ भी दूल्हे के लुक में काफी डैशिंग लगे।

यह भी पढे़ं- सिद्धार्थ-कियारा की शादी पर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत !

वह अपने आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही थीं, लहंगे में बारीक कढ़ाई की गई है। पूरे आउटफिट में स्वारोवस्की क्रिस्टल लगे थे। सोशल मीडिया पर कियारा के ब्राइडल लुक की काफी तारीफ हो रही है। वहीं दुल्हे राजा भी काफी हैंडसम लग रहे थे। सिद्धार्थ ने भी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की गई मैटेलिक गोल्ड कलर की शेरवानी पहनी थी।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि एक्ट्रेस के कलीरे में उनकी लव स्टोरी छुपी हुई थी। पूरा कलीरा चांद और तारों से सजा हुआ था। उसमें KS भी लिखा था, जिसका मतलब है कियारा और सिद्धार्थ। कियारा के इन कलीरों को मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया है। इन्होंने ही अथिया के कलीरों को डिजाइन किया था।

यह भी पढे़ं- आदिल से धोखा खाने के बाद सदमे में राखी सावंत