
फिल्म- 'धुरंधर 2 ' का सीन(फोटो सोर्स: X)
Dhurandhar 2 Biggest Twist: फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी ने जमील जमाली का एक बेहद चालाक और खतरनाक पॉलिटिशियन का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना मिल रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में राकेश ने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने कैसे तैयारी की और उन्होंने धुरंधर 2 की कहानी में छुपे बड़े प्लॉट ट्विस्ट के बारे में भी खुलकर बात की।
CNN के एक इंटरव्यू के दौरान राकेश ने कहा कि उन्हें शुरू से ही अपने किरदार के बारे में पूरी जानकारी थी। उन्होंने बताया कि जमील जमाली किस तरह रणवीर सिंह के किरदार हमजा को सिर्फ अपने हक में इस्तेमाल कर रहा है, जबकि हमजा सोचता है कि सब कुछ उसके कंट्रोल में है। राकेश ने आगे बताया, 'मुझे मेरे किरदार का ग्राफ शुरू से पता था। इसलिए मैंने पहले भाग में कई जगहों पर रणवीर को ऐसे लुक दिए जो दर्शाते थे कि मैं उन्हें देख रहा हूं और उनका इस्तेमाल करने की योजना बना रहा हूं।'
राकेश ने ये भी बताया कि उनकी योजना ये थी कि वो हमजा के जरिए धीरे-धीरे ऐसे लोगों को खत्म करें जो उनके रास्ते में हैं और लास्ट में हमजा को टॉप पर ले जाएं। वो कहते हैं, 'मैं हमजा को ये सोचने देता हूं कि वो मेरा यूज कर रहा है, लेकिन असल में मैं उसका इस्तेमाल कर रहा हूं।'
इतना ही नहीं, जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पाकिस्तानी पॉलिटिशियन के चालाक किरदार के लिए कैसे तैयारी की, तो राकेश ने बताया कि उन्होंने कई असल पाकिस्तानी नेताओं का अध्ययन किया। हाल ही में पाकिस्तानी पॉलिटिशियन नबील गबोल ने दावा किया था कि राकेश का रोल उनके ऊपर बेस्ड है, जिसके जवाब में राकेश ने बताया, "ऐसा नहीं है। मुझे तो नबील गबोल के बारे में भी पहले पता नहीं था। वो जो सोचता है कि मैंने उससे इंस्पिरेशन लिया है, वो गलत है।"
बता दें, रणवीर सिंह और फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए राकेश ने कहा, "रणवीर की एक्टिंग लाजवाब है, आज इंडस्ट्री में उससे बेहतर कोई नहीं है। आदित्य धर एक ऐसे डायरेक्टर हैं जो पूरी शांति और समझदारी से काम करते हैं। उनके अंदर एक खास गुरुत्वाकर्षण है, जो आसानी से बाहर नहीं आता, लेकिन उनकी पर्सनालिटी बहुत मजबूत है।"इस तरह से राकेश बेदी ने धुरंधर 2 में अपनी भूमिका निभाते हुए न केवल दर्शकों को अपना फैंस बनाया है, बल्कि पॉलिटिकल ड्रामा की गहराई को भी बढ़ाया है।
Published on:
23 Mar 2026 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
