
Lootere Teaser Release
OTT Release: कैप्टन जैक स्पैरो की ‘समुंदरी लुटेरे’ वाली मूवी अब तक नहीं देखी तो कोई बात नहीं। समुद्री लुटेरों पर आधारित रजत कपूर, अमृता खानविलकर और आमिर अली-स्टारर वेब सीरीज 'लुटेरे' (Lootere Teaser Release) का टीजर शुक्रवार को जारी किया गया। 24 सेकंड टीजर में मौत का तांडव दिखाया गया है। कहानी सोमालिया के समुद्री लुटेरों पर आधारित है, जो भारतीय विमान पोत को निशाना बनाकर लूटपाट करते हैं। इंडियन नेवी उनके खिलाफ क्या एक्शन लेती है, यह सब कुछ वेब सीरीज में देखने को मिलेगा।
यह वेब सीरीज सोमालिया के खतरनाक समुद्र पर आधारित टीजर 'लुटेरे' (Lootere Teaser out) की दुनिया की एक झलक देता है। 24 सेकंड के टीजर की शुरुआत नाव पर सवार कुछ भारी हथियारों से लैस लोगों से होती है, जिन्हेें 'हम करीब हैं' कहते हुए सुना जा सकता है। रजत नौसेना की वर्दी पहने हुए सीन में दिखाई देते हैंं और दूरबीन से लोगों को देखते हैं। वीडियो जहाज पर गोलीबारी करने वाले लोगों के साथ समाप्त होता है।
ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने लिए मजे तो अर्चना ने दिया करारा जवाब, बोलीं- 'मेरी वजह से चलता है तेरा घर'
जय मेहता द्वारा निर्देशित इस सीरीज में विवेक गोम्बर भी हैं। इसका निर्माण शैलेश आर सिंह ने शो-रनर हंसल मेहता के साथ किया है। यह 22 मार्च (22nd March Lootere streaming) से डिज्नी प्लस हॉटस्टार ( OTT Release) पर स्ट्रीम होगी।
Published on:
01 Mar 2024 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
