
Sapna Choudhary Bathing Video on MahaShivratri
Sapna Choudhary Video: आज 18 फरवरी को बड़ा ही पावन दिन है। 'महाशिवरात्रि' (Mahashivratri) आज बड़े ही धूम धाम से हर जगह मनाई जा रही है। इसी दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसलिए इसी दिन सभी शादीशुदा महिलाएं और लड़कियां शिव जी का वत्र रखती हैं ताकि उन्हें भी भोलेनाथ जैसा भव्य रूपी पुरुष मिले। महाशिवरात्रि का पर्व हर कोई बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाता है। कुछ इसी तरह का खुमार हरियाणवीं डांसर और सिंगर सपना चौधरी पर भी चढ़ गया है। सपना ने महाशिवरात्रि के दिन हरिद्वार में गंगा जी में जाकर डुबकी लगाई। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया साइट पर एक खास वीडियो शेयर किया है। सपना चौधरी अपने डांस और सिंगिंग से तो सभी को घायल कर देती है। ऐसे में सपना का यह भक्तिभाव देखकर उनके फैंस और भी ज्यादा खुश हो गए हैं। सपना अक्सर स्टेज डांस परफॉर्मेंस करती रहती है। इसके साथ ही सपना कई म्यूजिक एल्बम से भी धमाका कर चुकी हैं। ऐसे में उनका यह भक्ति भाव रूप फैंस को कितना पसंद आ रहा है आप खुद ही देख लिजिए।
Sapna Choudhary New Video: हरियाणवी डांसर (Haryanvi Dancer Sapna Choudhary) सपना चौधरी ने महाशिवरात्रि पर अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सपना जंजीर पकड़कर नदी में स्नान करती नजर आ रही हैं। सपना ने वीडियो के कैप्शन में फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें : पठान के बाद शहजादा, फ्री टिकट पर खेल गए कार्तिक आर्यन, फिल्म ने कमाए इतने करोड़
सपना ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है 'शिव सत्य है, शिव अनंत है! शिव अनादि है, शिव भगवंत है! शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है! शिव शक्ति है, शिव भक्ति है! शिव की महिमा अपरम्पार शिव करते सबका उद्धार, महादेव की कृपा आप एवं आपके परिवार के समस्त सदस्यों पर सदा बनी रहे और भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दे! महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! ऊँ नमः शिवाय'
ब्लू कलर के सूट में सपना चौधरी ने मंत्र पढ़ते हुए नदी में डुबकी लगाई। 'ऊं नम: शिवाय' (Om namah Shivay) का जाप करते हुए सपना ने अपने फैंस के लिए भी प्रर्थना की। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : बॉक्स ऑफिस पर कुंडली जमाए बैठी है शाहरुख खान की फिल्म पठान, 24वें दिन कमाए इतने करोड़
Updated on:
18 Feb 2023 05:57 pm
Published on:
18 Feb 2023 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
