14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट की फील्ड के बाद युद्ध के मैदान में उतरे महेंद्र सिंह धोनी, दुष्टों और राक्षसों के चौके-छक्के उड़ाते आएंगे नजर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब नई पारी खेलने को तैयार हैं। क्रिकेट के बाद वो ग्लैमर की दुनिया में अपने कदम रखने जा रहे हैं। लोगों को अब उनका एक नया अवतार देखने को मिलने वाला है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 03, 2022

क्रिकेट की फील्ड के बाद युद्ध के मैदान में उतरे महेंद्र सिंह धोनी, दुष्टों और राक्षसों के चौके-छक्के उड़ाते आएंगे नजर

क्रिकेट की फील्ड के बाद युद्ध के मैदान में उतरे महेंद्र सिंह धोनी, दुष्टों और राक्षसों के चौके-छक्के उड़ाते आएंगे नजर

महेन्द्र सिंह धोनी जल्द ही एक ग्राफिक नॉवेल में नज़र आने वाले हैं जिसकी पहली झलक सामने आ गई है। उन्होंने अपने आगामी ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व: द ओरिजिन' का पहला लुक जारी कर दिया है। इसमें एम.एस धोनी महादेव वाले अंदाज में दिख रहे हैं, जिनके सिर पर जटाएं हैं और गले में मालाएं लिपटी हैं।

ऐसा पहली बार होगा कि क्रिकेट मैदान की जगह धोनी स्क्रीन पर भी अपने सुपरहीरो वाले किरदार में नजर आएगें, जिसका टीज़र धोनी ने खुद शेयर किया है और फैन्स का दिल जीत रहा है। धोनी ने अपने फेसबुक हैंडल के माध्यम से अपनी आने वाली पौराणिक वेब सीरीज का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया। क्रिकेट के धुरंधर अब ग्लैमर की दुनिया में अपनी नई पारी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। धोनी जल्द ही एक ग्राफिक नॉवेल में नज़र आने वाले हैं, जिसका फर्स्ट लुक उन्होंने फैन्स से शेयर किया है। फैन्स धोनी को अब उनके ऐनिमेटेड अवातर में देख सकेंगे।

'अथर्व: द ओरिजिन' पौराणिक साइंस फिक्शन वेब सीरीज़ है, जो धोनी एंटरटेनमेंट ही लेकर आ रहा है। वेब सीरीज को धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी बना रही है, जिसकी स्थापना 2019 में धोनी और उनकी वाइफ साक्षी ने की थी। धोनी एंटरटेनमेंट की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिकेटर की वाइफ साक्षी धोनी हैं। साक्षी ने इसे थ्रिलिंग सीरीज़ बताया है।

यह भी पढ़ें: ट्रांसपेरेंट टॉप पहन रिया चक्रवर्ती ने दिखाया अपना बोल्ड लुक


धोनी ने 'अथर्व' का यह टीजर अपने फेसबुक पर शेयर किया है और इस ग्राफिक नॉवेल के इस टीजर को देख धोनी के फैन्स की खुशियों का ठिकाना नहीं है। धोनी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरे नए अवतार अथर्व की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। धोनी ने जो फर्स्ट लुक की क्लिप शेयर की है, उसमें धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में देखा जा सकता है। इस क्लिप में धोनी को राक्षसी सेना के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया है।

धोनी के इस ग्राफिक उपन्यास को लेखक रमेश थमिलमनी ने लिखा है। रमेश थमिलमनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'अथर्व - द ओरिजिन एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और यह मेरे दिल के करीब है। हमने कई वर्षों तक एक विजन, एक विचार को जीवंत करने और इसे उत्कृष्ट कृति में तब्दील करने के लिए काम किया है।' ऐसा लग रहा है कि इंटरनैशनल क्रिकेट से साल 2019 में रिटायर हो चुके धोनी अपने नए अवतार को एक्सप्लोर करने में जुटे थे और 'अथर्व' उनमें से एक है।

यह भी पढ़ें: बेडरूम के गेट पर ऐसी ड्रेस पहन उर्वशी रौतेला ने दिए ऐसे-ऐसे पोज, बढ़ गई फैंस की धड़कनें


बता दें, धोनी की वेब सीरीज साइंस फिक्शन पर आधारित है। 'किताब एक पौराणिक विज्ञान-कथा है, जिसमें एक रहस्यमय अघोरी की यात्रा को बताया गया है। साथ ही इस वेब सीरीज के माध्यम से समाज में चल रहे बड़े मिथक को तोड़ने की कोशिश की गई है। अब फैंस धोनी को नए अवतार में देखने और इस नॉवल के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही आपको बताते चलें धोनी अभी चेन्नई में मौजूद हैं क्योंति 12 से 13 फरवरी को बेंगलुरु में आई.पी.एल ऑक्शन का आयोजन होने वाला है। धोनी टीम के मालिकों के साथ रणनीति पर चर्चा कर आगे बढ़ेंगे। उम्मीद है कि चेन्नई सुपर किंग्स को फिर से मजबूत बनाने के लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं, और पिछले साल की तरह इस बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम कर कर सकेगी।

यह भी पढ़ें:जंगल में नहाती नजर आई श्वेता तिवारी, वीडियो हो रही वायरल