15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशहूर रॉक म्यूजिक गिटारिस्ट का हुआ निधन, फैंस के बीच छाया मातम

Phil Campbell death: रॉक म्यूजिक गिटारिस्ट के निधन की खबर से संगीत लवर्स और उनके फैंस के बीच गहरा मातम छा गया है।

2 min read
Google source verification
रॉक म्यूजिक गिटारिस्ट का हुआ निधन, फैंस के बीच छाया मातम

रॉक म्यूजिक गिटारिस्ट फिल कैंपबेल (फोटो सोर्स: IMDb)

Phil Campbell death: मोटरहेड के लीजेंड गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने एक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है। बयान में कहा गया है कि फिल कैंपबेल का निधन एक कठिन ऑपरेशन और उसके बाद लंबी मेडिकल की जंग के बाद हुआ। दरअसल, फिल कैंपबेल 13 मार्च 2026 को इंटेंसिव केयर अस्पताल में दुनिया को अलविदा कह गए।

म्यूजिक इंडस्ट्री में छा गया मातम

इस घटना से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छा गया है। उनके निधन से परिवार और उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं। फिल कैंपबेल के परिवारवालों ने इस कठिन समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

बता दें, फिल कैंपबेल ने 1984 में मोटरहेड बैंड के साथ मिलकर संगीत जगत में अपना अहम योगदान दिया है और उन्होंने मोटरहेड को अपनी दमदार गिटार वादन से एक खास पहचान दी। उनके काम को बैंड के कई फेमस एल्बमों जैसे 'ऑर्गेजमैट्रॉन', '1916', 'बास्टर्ड्स', 'इन्फर्नो' और 'बैड मैजिक' में सराहा जाता है और कलाकारों को इनसे प्रेरणा मिली है।

फिल कैंपबेल का संगीत और उनकी यादें

अगर फिल कैंपबेल की निजी जिंदगी पर बात करें तो, ब्रिटिश हेवी मेटल की न्यू वेव का हिस्सा थे और उन्होंने 1979 में 'पर्शियन रिस्क' नामक बैंड भी बनाया था। उन्होंने 10 साल की उम्र में जिमी हेंड्रिक्स, जिमी पेज और टोनी इओमी जैसे महान गिटारिस्टों से प्रेरणा लेकर गिटार बजाना शुरू किया था।

हालाांकि, फिल कैंपबेल का संगीत और उनकी यादें हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगी। संगीत जगत ने एक महान स्टार खो दिया है, लेकिन उनका संगीत और प्रभाव सदाबहार रहेगा।