17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज ठाकरे से मिले शाहरूख खान, कहा- माहिरा नहीं करेंगी ‘रईस’ का प्रमोशन

एमएनएस चीफ ने किंग खान को फिल्म 'रईस' के बिना किसी रोक-टोक या बाधा के रिलीज होने का भरोसा दिलाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

guest user

•

Updated: 12 Dec 2016, 11:14 AM IST

किंग खान अपनी आने वाली फिल्म 'रईस' के रिलीज होने से पहले इस बात को लेकर सक्रिय हो गए हैं कि फिल्म बिना किसी बाधा के सिनेमाघरों तक पहुंचे। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी मुख्य भूमिका में है, इसलिए कई दक्षिणपंथी संगठनों ने फिल्म को रिलीज न होने की धमकी दे रखी है।




शाहरुख ने रविवार को मुंबई में एमएनएस चीफ राज ठाकरे के घर जाकर उनसे लंबी मुलाकात की।

मीटिंग के बाद राज ठाकरे ने बताया कि शाहरुख खान ने उनसे वादा किया कि वह दोबारा कभी किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगे। एमएनएस चीफ ने कहा, 'शाहरुख खान खास तौर पर ये बताने के लिए आए थे कि माहिरा खान भारत में फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा नहीं होंगी।'





गौरतलब है कि उड़ी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के बाद कई दक्षिणपंथी संगठन भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने का विरोध कर रहे हैं। शिवसेना और एमएनएस ने भी पाकिस्तानी कलाकारों को तत्काल देश छोड़ने या अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। राज ठाकरे ने उस वक्त कहा था कि जिन फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकार होंगे, उन्हें रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।