12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FILM REVIEW: गंदी राजनीति की झलक है ‘डर्टी पॉलिटिक्स’

मल्लिका शेरावत और ओमपुरी की लीड रोल वाली फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' की कहानी अनोखी देवी और मंत्री दीनानाथ के संबंधों पर आधारित फिल्म है।

2 min read
Google source verification

image

pawan kumar pandey

Mar 07, 2015

मल्लिका शेरावत और ओमपुरी की लीड रोल वाली फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' की कहानी अनोखी देवी और मंत्री दीनानाथ के संबंधों पर आधारित फिल्म है। फिल्म की पूरी कहानी अनोखी देवी (मल्लिका शेरावत) ईर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म गंदी राजनीति को दिखाती है, जिसमें कोई मंत्री या नेता अपने फायदे के लिए कितना भी नीचे गिर सकता है।

फिल्म के निर्देशक के सी बोकाडिया ने इस मूवी से लगभग 12 साल के विराम के बाद एक मल्टी स्टारर फिल्म लेकर कमबैक किया है। बोकाडिया राजकुमार, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, मिथुन चक्रवर्ती, सलमान खान, शाहरुख खान जैसे बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं।

फिल्म का मुख्य किरदार अनोखी देवी, जो कि एक डांसर है और अपनों सपनों को पूरा करने के लिए मंत्री दीनानाथ (ओमपुरी) के साथ संबंध बनाती है और उसे टेप कर लेती है। अनोखी चुनाव में टिकट चाहती है लेकिन दीनानाथ उसे टिकट न देकर अपने खास मुख्तार (जैकी श्रॉफ) को टिकट दिला देता है। यह बात अनोखी देवी को अच्छी नहीं लगती है और वह दीनानाथ को टेप का डर दिखाकर ब्लैकमेल करती है।

दीनानाथ अपनी इज्जत बचाने के लिए अनोखी का कत्ल करा देता है और किसी को कानों कान खबर नहीं होती। अनोखी देवी के अचानक गायब होने के मामले को एक ईमानदार व्यक्ति मनोहर सिंह (नसीरुद्दीन शाह) उठाता है। सीबीआई जांच बैठाई जाती है। यह फिल्म राजनीतिक गलियारों के अलग-अलग रंगों को बंया करती है।

फिल्म में अनोखी देवी, जो कि लीड रोल में उसपर कम ध्यान दिया गया है जबकि मंत्री दीनानाथ (ओमपुरी) के किरदार पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। वहीं फिल्म की कहानी भी कमजोर नजर आती है। अगर आप कुछ नए के तालाश में है तो निराशा हाथ लग सकती है।

मल्लिका शेरावत ने थोड़ी-बहुत एक्टिंग के साथ एक्सपोज भी किया। ओम पुरी ने भ्रष्ट नेता का रोल अच्छी तरह से निभाया। नसीरुद्दीन शाह, आशुतोष राणा, अनुपम खेर, गोविंद नामदेव, जैकी श्रॉफ, सुशांत सिंह, अतुल कुलकर्णी के हिस्से जितना आया उन्होंने अच्छी तरह से निभाया।


ये भी पढ़ें

image