30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनोज वाजपेयी लगा रहे हैं मुंबई यातायात नियंत्रण कक्ष के चक्कर

अभिनेता मनोज वाजपेयी को इन दिनों मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। दरअसल, मनोज अपनी आगामी फिल्म 'ट्रैफिक' में एक ट्रैफिक हवलदार के रूप में नजर आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jyoti Yadav

•

Updated: 2 May 2016, 11:41 AM IST

प्रख्यात अभिनेता मनोज वाजपेयी ने यहां मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और ट्रैफिक हवलदारों को धन्यवाद दिया। मनोज अपनी आगामी फिल्म 'ट्रैफिक' में एक ट्रैफिक हवलदार के रूप में नजर आएंगे।

-निर्देशक सुभाष घई ने कपिल शर्मा के लिए किया अहम ऐलान


मनोज ने 28 अप्रैल को यातायात नियंत्रण कक्ष के दौरे के बारे में एक बयान में कहा, ''यातायात नियंत्रण के मामले में मुंबई एक बेहद चुनौतीपूर्ण शहर है। मुंबई में यातायात नियंत्रण बेहद मुश्किल काम है।"

उन्होंने कहा, ''मैं जब भी यात्रा करता हूं, लोग कहते हैं कि हालांकि मुंबई की सड़कें संकरी हैं, लेकिन शहर में ट्रैफिक की उतनी समस्या नहीं होती जितनी अन्य शहरों में होती है।"

-मस्तीजादे अभिनेता वीर दास चले अमेरिका में अपना ठिकाना बनाने


अभिनेता ने इसके लिए ट्रैफिक विभाग और अधिकारियों को श्रेय दिया जिन्होंने मुंबई के ट्रैफिक का कुशल प्रबंधन किया है।

उन्होंने देश और उसके नागरिकों की सेवा के लिए अपना निस्वार्थ योगदान देने के लिए ट्रैफिक हवलदारों और पुलिस अधिकारियों को सलाम किया।

-गोविंदा बोले डांस की तरह नहीं था मेरा डांस


मनोज ने कहा कि वह मुंबई ट्रैफिक पुलिस विभाग के सदस्यों को जैकेट्स दिलाने में जितना भी बन पड़ेगा, अपना उतना योगदान देंगे।

मुंबई के अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस आयुक्त सुनील पारसकर ने फिल्म के बारे में कहा, ''मैने फिल्म का ट्रेलर देखा है और मुझे लगता है कि यह सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक होगी। मैने इसे मानवीय पहलू से देखा है। 'ट्रैफिक' को मेरी शुभकामनाएं।"

-सलमान खान को हनीमून पर ले जाऊंगी:​बिपाशा

यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह एक मरीज में हृदय प्रत्यारोपण के लिए तय समय में हृदय ले जाने की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के किरदारों को इस लक्ष्य के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें से एक समस्या ट्रैफिक की भी है।