1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन को मुमताज ने दिया था अपनी फेवरेट कार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ (Amitabh Bachchan) बच्चन के पास आज एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं, अमिताभ शुरु से ही कार के शोकोन रहें है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अमिताभ (Amitabh Bachchan) बच्चने का दिल मर्सिडीज पर ही अटका हुआ था। उस जमाने में बॉलीवुड के बहुत में बहुत कम लोगों के पास मर्सिडीज कार हुआ करती थी। अमिताभ (Amitabh Bachchan) बच्चन बिग बी के मन में मर्सिडीज चलाने की ललक है इस बात की खबर एक मशहूर एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) को पता चल गई थी। फिर क्या था, अमिताभ के मन की ये इच्छा पूरी करने के लिए मुमताज ने एक खूबसूरत सी चाल चली थी। क्या थी ये बात आपको पता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 19 Dec 2021, 12:59 PM IST

amitabh_bachan.jpg

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ (Amitabh Bachchan) बच्चन के पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। वह एक लग्जरी तरीके से अपनी जिंदगी जी रहे है। एक जमाना ऐसा भी था जब बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ (Amitabh Bachchan) बच्चन को मर्सिडीज कार का शोक हो गया था। उसी दौरान बहुत कम स्टार के पास मर्सिडीज कार हुआ करती थी। बिग बी के मन में मर्सिडीज चलाने की ललक एक मशहूर एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) को पता चल गई थी। फिर क्या था, अमिताभ के मन की ये इच्छा पूरी करने के लिए मुमताज ने एक खूबसूरत सी कार अमिताभ (Amitabh Bachchan) बच्चन को दे दिया।

लग्जरी कार के थे शौकीन
बॉलीवुड के मशहूर अमिताभ बच्चन को लग्जरी कारों के कलेक्शन का शौक भी है और कार चालने की दीवानगी भी। अभी भी अमिताभ बच्चन के पास 25 लग्जरी कारें मौजूद है। अमिताभ बच्चन कार का कलेंक्सन रखना पंसद करते है। बिग बी के घर में रॉयल रॉयस से लेकर मर्सिडीज तक करीब 25 से ज्यादा कारें मौजूद है, लेकिन एक समय उनके पास मारुति-800 कार ही हुआ करती थी। अपनी शुरुआती दिनों में इसी कार से वह शूट के लिए जाया करते थे, लेकिन जब वह अपनी को-स्टार मुमताज की मर्सिडीज देखते थे तो वह उसे चलाने के लिए बेचैन हो जाते थे, लेकिन ये बात कभी उन्होंने एक्ट्रेस से कही नहीं।

मुमताज ही वो एक्ट्रेस थी जो अमिताभ के मन की बात जान गई थीं और उनके पास खुद की उस समय मर्सिडीज कार हुआ करती थीं। अमिताभ ने बताया कि एक दिन जब वह शूट कर के बाहर आए तो उन्होने देखा की उनकी कार नहीं थी, जबकि मुमताज की मर्सिडीज वहां खड़ी हुई थी। यूनिट के मेंबर ने उन्हें बताया कि मुमताज आपकी कार ले गईं और अपनी कार आपके लिए छोड़ गई हैं। यह सुन कर अमिताभ बच्चन काफी ज्यादा खुश हो गये थे।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन