
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि लड़कियों को उनकी आंखें अधिक पसंद आती हैं। शाहरूख ने कहा 'मेरी आंखें काफी 'सेक्सी' लगती हैं, वे कभी थकी हुई नहीं लगतीं और शायद इसलिए लड़कियों को मेरी आंखें पसंद आती हैं।
शाहरूख की फिल्म 'रईस' प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म में अपने किरदार की सुरमा लगी आंखों के बारे में शाहरुख ने कहा, 'आंखों में काजल है, जो काफी डरावना लगता है, हर किसी ने यह मुझे बोला है। मुझे भी लगता है कि मैं थोड़ा बुरा लग रहा हूं। फिल्म जगत में कई कलाकारों ने बोला है कि मैं इस किरदार में काफी बेकार लग रहा हूं।'
गौरतलब है कि रईस में शाहरूख के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी हैं। माहिरा इस फिल्म से बॉलीवुड में पर्दापण कर रही हैं ।
Published on:
30 Apr 2016, 4:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.